विकसित भारत के सपने में युवाओं की भूमिका अहम: पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार
स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा: 'लोकल फॉर वोकल' से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था - कृष्ण लाल पंवार
अम्बाला, 30 अगस्त - हरियाणा के पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम अम्बाला छावनी में ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के साथ सुना। इस दौरान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आज अम्बाला छावनी में बड़े भाई एवं कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुनने व देखने का मौका मिला है, जिससे उन्हें प्रसन्नता हो रही है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष-2047 तक भारत को विकसित करने का जो सपना है उसे पूरा करने में देश के युवाओं की अहम भूमिका होगी। आमजन का भी इसमें अहम योगदान रहेगा। प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने का जो आह्वान किया है उस आह्वान के तहत हमारा फर्ज बनता है कि युवाओं को नशे से दूर रहने बारे प्रेरित करें।
पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस मौके पर यह भी कहा कि लोकल फॉर वोकल बारे भी प्रधानमंत्री ने भारत में की निर्मित उत्पादों को अधिक से अधिक खरीदने बारे जोर दिया है। ग्रामीण अंचल की बात करते हुए कहा कि पहले सारी चीजें जैसे लोहार, सुनार व अन्य द्वारा हाथ से उत्पादों को तैयार किया जाता था, लेकिन आज यह लुप्त होते जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने लोकल फॉर वोकल के माध्यम से भारत में उत्पाद वस्तुओं को खरीदने पर जोर दिया जा रहा है ताकि लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा मिल सकें।
दिपावली पर्व के साथ-साथ आने वाले त्योहारों पर उन्होंने देश में निर्मित वस्तुओं को खरीदने बारे लोगों को आहवान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत विभाग के माध्यम से लगभग 75 हजार सैल्फ हैल्प ग्रूप के माध्यम से महिलाएं जुडक़र उत्पादों को तैयार कर रही है और इससे जहां उनकी आजीविका बढ़ी है वहीं लोकल फॉर वोकल को भी बढ़ावा मिला हैं। प्रदेश सरकार ने हर जिले में सांझा बाजार खोलने का निर्णय लिया है और इस निर्णय के तहत फतेहाबाद व करनाल में सांझा बाजार खुल चुके है, अन्य जिलों में भी सांझा बाजार खालेने के लिए स्थान चिन्हित कर लिए गए है।
पंचायत एवं विकास मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस मौके पर यह भी कहा कि बीते कल मेवात ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में मेवात विकास बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कचरे से बिजली बनाने को लेकर निजी कम्पनी के साथ एमओयू साइन किया है और एमओयू के तहत प्रतिदिन कुल 5 हजार टन कचरे से लगभग 50 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन किया जाएगा। इससे हिसार, अम्बाला, फरीदाबाद व गुरुग्राम क्लस्टर में स्थापित होने वाले इन संयत्रों में संचालन शुरू होने पर प्रतिदिन कुल 5 हजार टन कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण किया जाएगा और इससे कुल 50 हजार मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन होगा।
इस मौके पर एडवोकेट डीएस माथुर, सुधा माथुर, गौरव माथुर, वंदना माथुर, नगर परिषद के उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, संजीव वालिया, बीएस बिन्द्रा, अजय बवेजा, एडवोकेट दलिप मित्तल, जसवंत जैन, अजय अग्रवाल, रमन अग्रवाल, अनिल बहल के साथ-साथ अन्य पदाधिकारीगण व गणमान्य लोग मौजूद रहें।
Previous
भारत–चिली सीईपीए वार्ता अगले चरण में, वाणिज्य सचिव ने चिली की उप-मंत्री से मुलाकात की
Next