वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री अनिल विज का पलटवार – कहा, “हमारी दुनिया में सब सही, कांग्रेस के दिमाग में क्या चल रहा है वही जानें"

अम्बाला, 21 सितम्बर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस विधायक डॉ. एचडी रंगनाथ के आरोप कि भाजपा ने कभी भारतीय राष्ट्रगान का सम्मान नहीं किया है पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री विज ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं, राष्ट्रगान भी गाते हैं राष्ट्रगीत भी गाते हैं अब इनकी दुनिया में क्या चल रहा है इस बारे में तो वही जानते हैं लेकिन हमारी दुनिया में तो सब कुछ सही हो रहा है। मंत्री विज ने कहा कि भाजपा ने कभी भी महात्मा गांधी की हत्या करने वाले का नाम नहीं लिया।

Previous

एसआईआर चुनाव आयोग का निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए एक अभियान है, उसमें सरकार का कोई दखल नहीं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Next

प्रधानमंत्री की मिमिक्री पर मंत्री अनिल विज का राहुल गांधी पर हमला : बोले, "राहुल गांधी न संस्कृति जानते हैं न मां का सम्मान, छात्रों को अच्छे संस्कार देने की बजाय उन्हें बिगाड़ रहे हैं"