29/12/25

पीकेआर जैन मे एनएसएस कैंप के पांचवें दिन प्रकृति प्रेम और साइबर सुरक्षा का संगम

जे कुमार अम्बाला 29 दिसम्बर 2025 : पीकेआर जैन स्कूल की एन एस एस शाखा के सात दिवसीय कैंप के पांचवें दिन की शुरुआत वंदे मातरम एवं लक्ष्य गीत गाकर हुई। इसके पश्चात वॉलिंटियर्स को प्राणायाम, वार्म अप एक्सरसाइज एवं रिले रेस कराई गई । जिसका  मुख्य उद्देश्य वॉलिंटियर्स में ठंड के मौसम में शरीर में गर्मी लाना एवं उनमें खेलकूद के प्रति रुचि पैदा करना है।

प्रथम सत्र में स्कूल प्रांगण में वॉलिंटियर्स ने तकरीबन 90 गमलो में फूलों का रोपण किया क्योंकि आने फरवरी मार्च महीने में यही गमले फूलों से भरकर स्कूल के वातावरण को रंगमय एवं आकर्षित बना देंगे। इसके पश्चात स्वच्छता अभियान के तहत वॉलिंटियर्स ने पार्क में पड़ी हुई गंदगी को उठाया एवं मिट्टी एवं खाद के ढेर को गमलो में भरा।

द्वितीय सत्र मे बढ़ते हुए साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता लाने के लिए मिस्टर राजेश धीर कंप्यूटर डिपार्टमेंट के मुखिया को  रिसोर्स पर्सन बुलाया गया। एनएसएस कमांडर्स ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। 

राजेश जी ने वॉलिंटियर्स को साइबर  एथिक्स एवं साइबर सिक्योरिटी अपनाने के लिए कई गुर बताएं । उन्होंने व्याख्यान को रोचक बनाने के लिए शॉर्ट मूवी के जरिए वॉलिंटियर्स को जागरूक किया। बाद में प्रश्नोत्तरी के जरिए वॉलिंटियर्स के ज्ञान को परखा भी गया। इस मौके पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी संगीता मक्कड़ एवं वरुण जैन उपस्थित रहे और उन्होंने पौधा देकर राजेश का सम्मान किया।

प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने वॉलिंटियर्स को हमेशा सतर्क एवं जागरूक रहने का संदेश दिया एवं कहा कि आजकल मोबाइल फोन हर व्यक्ति की जरूरत है परंतु इसे उपयोग करते समय कई सावधानियां का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि कई बार असावधानी से हम बड़ी मुसीबत में भी पड सकते हैं और बढ़ते हुए क्राइम के जाल में फंसकर अपनी सारी जमा पूंजी के साथ-साथ अपना सामाजिक रुतबा भी खो बैठते हैं। इसलिए हमें न केवल विद्यार्थियों को, बल्कि पूरे समाज को बढ़ते हुए साइबर क्राइम से बचाने में सदैव तत्पर रहना चाहिए।


#PKRJainSchool #NSSCamp #CyberSecurityAwareness #GreenCampus #CleanIndia #YouthEmpowerment #AmbalaEducation #DigitalSafety #NatureLovers #StudentVolunteers #CyberCrimePrevention #SchoolLife #HaryanaNSS

Previous

अमृतसर हॉल गेट के बाहर चाइना डोर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, पूरी तरह बैन की मांग

Next

आज का राशिफल