21/03/25

Kumar Vishwas In Prayagraj: कुमार विश्वास ने कहा..आज फिर टूटेंगी तेरे घर की सारी खिड़कियां

उत्तर प्रदेश, 21 मार्च (अभी): तालियों की गड़गड़ाहट के बीच कुमार विश्वास ने रात 10 बजे माइक संभाला तो इस शहर की गलियों में बिताई तीन दशक पुरानी यादों को ताजा कर भावुक हो उठे। मौका था केपी ग्राउंड में ठाकुर हर नारायण सिंह ग्रुप ऑफ कॉलेज और प्रयाग उत्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रयाग होली महोत्सव का।

पुराने दिनों की यादें ताजा कर आंखें भर लीं। उन्होंने शुरुआत अपने पुराने गंगा गीत से की। खिलौने साथ बचपन तक, रवानी बस जवानी तक/ सभी अनुभव भरे किस्से बुढ़ापे की कहानी तक/जमाने में सहारे है सभी बस जिंदगी भर के/मगर ये जिंदगी के आखिरी पल का सहारा है/ये गंगा का किनारा है...।

Previous

3 सगी बहनों ने एक साथ निकाल ली यूपी पुलिस सिपाही भर्ती, दिवंगत पिता का सपना किया पूरा

Next

"एक दशक पहले दुनिया में खुद को भारतीय कहने में संकोच करते थे लोग" : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ