Kedarnath Heli Seva: जून माह के लिए सात मई से शुरू होगी टिकट की ऑनलाइन बुकिंग, इस समय खुलेगा पोर्टल
नई दिल्ली, 04 मई (अभी): जून माह में केदारनाथ की हेली सेवा के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग सात मई को शुरू होगी। आईआरसीटीसी ने इसकी सूचना जारी कर दी है।
आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुक किए जा सकते हैं। सात मई को ऑनलाइन बुकिंग दोपहर 12 बजे शुरू होगी। बुकिंग के लिए वेबसाइट पर पहले ही सभी दिशा-निर्देश पढ़ लें। फिलहाल एक से 30 जून के लिए बुकिंग खोली जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले 31 मई तक की बुकिंग खोली गई थी जो कि पांच मिनट के भीतर फुल हो गई थी।
Previous
ईसीआई शीघ्र ही हितधारकों के लिए एकल-बिंदु ऐप लॉन्च करेगा
Next