05/03/25

सोना तस्करी के आरोप में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव एयरपोर्ट पर गिरफ्तार, 12.56 करोड़ मूल्य का सोना बरामद

आरएस अनेजा, 05 मार्च नई दिल्ली

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण अभियान में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी सोने की छड़ें ले जा रही कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। उससे 12.56 करोड़ मूल्य का सोना बरामद किया गया।

राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण अभियान में बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी सोने की छड़ें ले अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है। बताते है कि महिला कर्नाटक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की बेटी है।

डीआरआई के अधिकारियों ने विशेष गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। 3 मार्च, 2025 को एमीरेट्स की उड़ान से दुबई से बेंगलुरु पहुंची थी। जांच में उसके शरीर में छुपा कर ले जाई जा रही 14.2 किलोग्राम वजन की सोने की छड़ें पाई गईं। सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत अधिकारियों ने 12.56 करोड़ रुपये मूल्य की तस्करी की इस वस्तु को जब्त कर लिया गया।

महिला को पकड़ने के बाद, डीआरआई के अधिकारियों ने बेंगलुरु के लावेल रोड स्थित उसके आवासीय परिसर की तलाशी ली, जहां वह अपने पति के साथ रहती है। तलाशी के बाद 2.06 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 2.67 करोड़ रुपये की भारतीय मुद्रा जब्त की गई। महिला यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस मामले में कुल 17.29 करोड़ रुपये की सामग्री जब्त की गई है। संगठित रूप से सोने की तस्करी करनेवाले नेटवर्क के लिए यह बड़ा झटका है। 14.2 किलोग्राम की यह खेप हाल के दिनों में बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की सबसे बड़ी जब्ती में से एक है।

***

Previous

"हरियाणा सरकार ने किसानों को 24 फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम एस पी) दिया है, अब पंजाब सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए" - ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

Next

हरियाणा में कड़ी सुरक्षा के साथ हो रही 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा, शिक्षा बोर्ड ने नकल रोकने के लिए बढ़ाई सख्ती