02/06/25

JEE Advanced: चंडीगढ़ में कोचिंग ले रहे रमिल गोयल ने हासिल किया 45वां रैंक, चेरिल 76वें रैंक पर

चंडीगढ़, 02 जून (अभी): चंडीगढ़ में पढ़ रहे रमित गोयल ने जेईई एडवांस्ड 2025 में एआईआर 45वां हासिल करके संस्थान और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने 360 में से 298 अंक हासिल किए हैं। रमित करनाल का रहने वाला है और चंडीगढ़ में 3 साल से तैयारी कर रहा था। रमित के माता-पिता अरविंद कुमार और संध्या रानी, उनके मजबूत सपोर्ट सिस्टम रहे हैं। उन्होंने जेईई मेंस में एआईआर 168 हासिल किया था। 

जेईई में अपने शानदार प्रदर्शन के अलावा, रमित का वैश्विक, अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्तरों पर ओलंपियाड में एक असाधारण ट्रैक रिकॉर्ड है। 

वहीं पंचकूला की चेरिल ने देशभर में 76वां रैंक हासिल किया है। चेरिल के पिता कर्नल चेतन सिंगला ने बेटी को बधाई दी। चेरिल ने कक्षा 12 के दौरान केमिस्ट्री ओसीएससी के लिए क्वालिफाई किया, साथ ही एनएसईए (एस्ट्रोनॉमी), एनएसईपी (फिजिक्स), और आईओक्यूएम (गणित ओलंपियाड) जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कीं। चेरिल ने 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 97.8% अंक प्राप्त किए और जेईई मेन्स 2025 में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 285 हासिल कर अपनी बहुपक्षीय प्रतिभा और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया। उनकी मां मंदीप सिंगला ने चेरिल की तैयारी के दौरान निरंतर समर्थन और मार्गदर्शन दिया। उनके दादा  राम कुमार गुप्ता ने कहा कि यह सिर्फ हमारे परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व का क्षण है। चेरिल ने मनीमाजरा के स्कूल से अपनी 12वीं की परीक्षा पूरी की और चंडीगढ़ जेईई की कोचिंग ले रही थी।

Previous

नशा मुक्त पंजाब: तीन महीने में 8344 FIR, 14734 तस्कर गिरफ्तार, DGP गौरव यादव ने बताया अगला प्लान

Next

लैंड पूलिंग पाॅलिसी को कैबिनेट की मंजूरी, प्रथम चरण में 27 शहरों में की जाएगी लागू