विदेशों में जाकर भारत के खिलाफ बोलना ये तो राहुल गांधी की आदत है : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़/अम्बाला, 03 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोलंबिया के ईआईए विश्वविद्यालय में एक संवाद कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि लोकतंत्र पर हमला भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा है पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल विज ने कहा कि विदेशों में जाकर भारत के खिलाफ बोलना राहुल गांधी जी की आदत है। उन्होंने कहा कि भारत मां के दो तरह के लाल है, एक वो है जो विदेशों में जाकर भारत का नाम रोशन करते है और एक वो है जो विदेशों में जाकर भारत का नाम डुबोने की कोशिश करते है। उन्होंने कहा कि अब फैसला लोगों को करना है कि कौन किस तरह का लाल है, प्रजातंत्र में तो फैसला लोगों को ही होता है।

Previous

नए अपराधिक कानूनों के आधार पर अब जो एफआईआर दर्ज होगी उसका निपटान कर मिलेगा 3 साल में न्याय : अमित शाह

Next

गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में एक सप्ताहीय कौशल विकास कार्यक्रम का शुभारंभ