इंडस्ट्रियल एरिया में नगर परिषद के पास होगा सफाई का जिम्मा, ऊर्जा मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया निर्णय
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इंडस्ट्रियल एरिया की चार दिवारी का निर्माण भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए
अम्बाला, 7 अगस्त --- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में आज उनके निवास पर इंडस्ट्रियल एरिया अम्बाला छावनी में सफाई व्यवस्था को लेकर एचएसआईआईडीसी, नगर परिषद और इंडस्ट्रियल एरिया के उद्यमियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक के दौरान तय किया गया कि नई व्यवस्था के तहत इंडस्ट्रियल एरिया में अब सफाई व्यवस्था का जिम्मा पूरी तरह से नगर परिषद के अधीन होगा।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह तुरंत प्रभाव से इंडस्ट्रियल एरिया अम्बाला छावनी में सफाई व्यवस्था का पूरा जिम्मा संभाले। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में उद्यमियों को सफाई व्यवस्था को लेकर कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए ताकि उन्हें सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि इंडस्ट्रियल एरिया में सफाई को लेकर दोनों विभागों में मतभेद था जिसे खत्म करते हुए अब नगर परिषद इंडस्ट्रियल एरिया में सफाई का जिम्मा संभालेगा।
वहीं, बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इंडस्ट्रियल एरिया की चार-दिवारी के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की व इसे जल्द पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर इंडस्ट्रियल एरिया से उद्यमी सुभाष धीमान, कपिल वर्मा, महावीर जैन, प्रवीण जैन, सुभाष मित्तल के अलावा एचएसआईआईडीसी और नगर परिषद के अधिकारी मौजूद रहे।
---------------------------
Previous
फतेहाबाद: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस मुस्तैद; एसपी निकिता खट्टर के निर्देश पर सुरक्षा व सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम
Next