09/05/25

India-Pakistan Tension: आपातकाल में देहरादून के बेसमेंट बनेंगे शहरवासियों के सुरक्षा कवच, जानिए क्या है इंतजाम

उत्तराखंड, 09 मई (अभी): भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उत्तराखंड अलर्ट मोड पर है। वहीं, देहरादून में शहरवासियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। एमडीडीए की ओर से कहा गया कि आपातकाल में देहरादून के बेसमेंट शहरवासियों के सुरक्षा कवच बनेंगे।  


दरअसल, प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित बेसमेंटों को आपात स्थिति में बंकर के तौर पर प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने संबंधित टीमों को निर्देश दिए है। देहरादून, पछवादून व परवादून क्षेत्र में 500 से अधिक बेसमेंट हैं। एमडीडीए के मुताबिक इन सभी बेसमेंट को पूरी तरह से खाली रखा जाए। सेक्टरवार बेसमेंटों में सुविधाओं को जांच लिया जाए।


सभी बेसमेंट में रैंप के अलावा साफ-सफाई, बिजली, पानी की व्यवस्था हर हाल में कराने के निर्देश दिए गए। ताकि आपातकाल स्थिति में शहरवासियों को सुरक्षा मिल सके।  

Previous

3.48 लाख पार हुआ चारधाम यात्रियों का आंकड़ा, केदारनाथ धाम में उमड़ रही भक्तों की भीड़

Next

Badrinath Yatra 2025: श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण बना हिमखंड के बीच से गुजरना