28/04/25

पहले से भी ज्यादा घातक होगी भारतीय नौसेना, 26 राफेल-मरीन विमान खरीद के लिए समझौता

आरएस अनेजा, 28 अप्रैल नई दिल्ली

भारतीय नौसेना अब पहले से भी ज्यादा ताकतवर होगी। भारत और फ्रांस की सरकारों ने भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल विमान (22 सिंगल-सीटर और चार ट्विन-सीटर) की खरीद के लिए एक अंतर-सरकारी समझौते (IGA) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसमें प्रशिक्षण, सिम्युलेटर, संबंधित उपकरण, हथियार और प्रदर्शन-आधारित रसद शामिल हैं। इसमें भारतीय वायु सेना (IAF) के मौजूदा राफेल बेड़े के लिए अतिरिक्त उपकरण भी शामिल हैं।

IGA पर रक्ष मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस के सशस्त्र बलों के मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नु द्वारा हस्ताक्षर किए गए हैं। समझौते की हस्ताक्षरित प्रतियां, विमान पैकेज आपूर्ति प्रोटोकॉल और हथियार पैकेज आपूर्ति प्रोटोकॉल का आदान -प्रदान 28 अप्रैल, 2025 को नई दिल्ली के नौसना भवन में रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में भारतीय और फ्रांसीसी अधिकारियों द्वारा किया गया था।

Previous

हरियाणा में ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की वैधता अवधि को 9 साल से बढाकर 12 साल करने का लिया गया निर्णय- परिवहन मंत्री श्री अनिल विज

Next

रक्षा उत्पादन के लिए उद्योग व गुणवत्ता आश्वासन पर नई दिल्ली में दो दिवसीय संवादात्मक कार्यशाला संपन्न