04/03/25

India vs Australia Semi Final: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, तीसरे ओवर में कोनोली खाता खोले बिना हुए आउट

नई दिल्ली, 04 मार्च (अभी): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। रोहित शर्मा लगातार 11वां टॉस हार गए हैं जबकि भारतीय टीम लगातार 14वां टॉस हारी है। अब तक चैंपियंस ट्रॉफी के इस एडिशन में टीम इंडिया एक भी टॉस नहीं जीत पाई है।

वहीं टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। भारत इस मुकाबले में भी चार स्पिनर्स के साथ उतर रही है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में 2 बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने मैथ्यू शॉर्ट की जगह कूपर कोनोली को शामिल किया। वहीं स्पेंसर जॉनसन की जगह भारतीय मूल के तनवीर संघा को भी मौका मिला ऑस्ट्रेलिया भी एक अतिरिक्त स्पिनर के साथ सेमीफाइनल में उतर रही है।

Previous

"ऊर्जा विभाग में इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के लिए उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं" - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Next

उत्तराखंड : सरकारी स्कूलों और मदरसों में बच्चे पढ़ेंगे राज्य आंदोलन का इतिहास