एक्स पुलिस ऑफिसर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक में पेंशनरों के हितों को लेकर उठाई महत्वपूर्ण मांगें
जे कुमार, अम्बाला 29 नवम्बर :- एक्स पुलिस ऑफिसर सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक आज अश्विनी कुमार प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनभोगियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की।
बैठक में सर्वसम्मति से मांग की गई कि हरियाणा रोडवेज बसों में वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों को यात्रा के दौरान 50 प्रतिशत किराया छूट प्रदान की जाए। इसके साथ ही सभी प्रकार की बीमारियों के लिए कैशलेस उपचार सुविधा तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग की जाए। सदस्यों ने कहा कि एल.टी.सी. की सुविधा सभी पात्र सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों को समय पर उपलब्ध करवाई जाए। साथ ही 65, 70, 75 और 80 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर पेंशन में क्रमशः 5, 10, 15 और 20 की वृद्धि की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त यह भी मांग रखी गई कि वर्तमान में 1000 रुपये दिया जाने वाला मेडिकल भत्ता बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह किया जाए।
बैठक में प्रमुख रूप से फूल कुमार (सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक), टेकन राज शर्मा (सेवानिवृत्त डीएसपी), पुरनचंद, गुलजार सिंह, दर्शन सिंह, वेद प्रकाश (सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर), राजपाल सिंह (ज्वाइंट सचिव), यशपाल राणा (सचिव), बलदेव कृष्ण, अशोक शर्मा, सुरेश कुमार, जगन्नाथ, राजेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, वेद प्रकाश, चंद्रपाल, इकबाल सिंह, देशराज (सेवानिवृत्त उप निरीक्षक) आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सदस्यों ने कहा कि सरकार यदि इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेती है, तो इससे प्रदेश के लाखों वरिष्ठ पेंशनरों को राहत मिलेगी।
#ambala #News #important-demands #meeting-of-ex-police-officer #