अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा: अम्बाला जिला नगर योजनाकार विभाग की बड़ी कार्रवाई
जे कुमार अम्बाला 30 दिसम्बर 2025 : अम्बाला: अवैध निर्माणों और अनधिकृत कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार (DTP) अम्बाला का सख्त अभियान जारी है। आज विभाग के दस्ते ने अम्बाला शहर के आनंदपुर जलबेड़ा और सौन्डा गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 14.5 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही 7 अवैध कॉलोनियों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
कार्रवाई का विवरण : - आनंदपुर जलबेड़ा: यहाँ लगभग 7 एकड़ क्षेत्र में फैली 3 अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गई। गांव सौन्डा: यहाँ लगभग 7.5 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही 4 अवैध कॉलोनियों के निर्माण ढहाए गए। क्या-क्या ध्वस्त हुआ: कार्रवाई के दौरान कच्ची सड़कों, इंटरलॉकिंग टाइल रोड के जाल और 28 निर्माणाधीन इमारतों की नीवों को मिट्टी में मिला दिया गया।
प्रशासनिक उपस्थिति : कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट सह जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान, कनिष्ठ अभियंता रविन्द्र और एस.एच.ओ. (इन्फोर्समेंट) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात रहे ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
आमजन के लिए चेतावनी (DTP की अपील) : जिला नगर योजनाकार रोहित चौहान ने नागरिकों को आगाह किया है | झांसे में न आएं: प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अपनी मेहनत की कमाई अवैध कॉलोनियों में न फंसाएं। जांच कर ही खरीदें: कहीं भी प्लॉट या दुकान खरीदने से पहले उसकी कानूनी वैधता की जांच जरूर करें। सख्त कार्रवाई जारी रहेगी: विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसी अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई जारी रहेगी।
#AmbalaNews #DTPAmbala #AntiEncroachment #IllegalColonies #AmbalaCity #BulldozerAction #UrbanPlanning #PropertySafety #HaryanaPolice #RohitChauhan #PublicNotice #AmbalaRealEstate