27/12/25

साहिबज़ादों की शहादत की स्मृति में इदरीश फाउंडेशन का गरम कपड़े वितरण अभियान

जे कुमार अम्बाला 27 दिसम्बर 2025 : 4 साहिबज़ादों की लासानी शहादत को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए इदरीश फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय और मानवीय पहल की जा रही है। कड़कड़ाती ठंड के मौसम में ज़रूरतमंद और गरीब बच्चों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से इदरीश फाउंडेशन द्वारा गरम कपड़े वितरण एवं दान अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

यह कार्यक्रम रविवार, 28 दिसंबर 2025 को शाम 4 बजे से 6 बजे तक अंबाला कैंट स्थित 67, मती दास नगर (एरिया-1), टांगरी बंधा में इदरीश फाउंडेशन के प्रोजेक्ट ईवनिंग क्लास परिसर में आयोजित होगा। फाउंडेशन का उद्देश्य है कि शहादत की याद को केवल शब्दों तक सीमित न रखते हुए सेवा और मानवता के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश दिया जाए।

इदरीश फाउंडेशन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस नेक कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। यदि किसी के पास बच्चों के लिए पुराने या नए गरम कपड़े जैसे जैकेट, स्वेटर, वार्मर, इनरवेयर, पजामा, गरम पैंट, जुराबें, टोपी या दस्ताने उपलब्ध हैं, तो वे इन्हें दान कर जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचा सकते हैं। फाउंडेशन का कहना है कि दान किए गए कपड़े किसी मासूम बच्चे की सर्द रातों को गर्माहट देने का काम करेंगे।

फाउंडेशन पदाधिकारियों ने बताया कि “आपका छोटा सा सहयोग किसी बच्चे के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। 4 साहिबज़ादों की शहादत हमें त्याग, सेवा और मानवता का संदेश देती है, उसी भावना को आगे बढ़ाते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस सामाजिक पहल से न केवल जरूरतमंद बच्चों को राहत मिलेगी, बल्कि समाज में सेवा और एकजुटता की भावना भी मजबूत होगी।

#ambala #News #idrish-foundations #warm-clothing-distribution #drive-in-memory #memory-of-the-martyrdom-of-sahibzadas

Previous

पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल की एनएसएस इकाई ने बाल वीर दिवस के उपलक्ष में गुरुद्वारे मे टेका माथा एवं की सेवा।

Next

मार्शल आर्ट्स के हेमंत शर्मा को मिली जापानी ब्लैक बेल्ट