14/07/26

रामपुर सरसेहरी के मॉडल संस्कृति स्कूल में नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन, 200 लोगों की हुई जांच

जे कुमार अम्बाला छावनी, 14 जुलाई 2026: राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल चांदपुरा (अम्बाला) द्वारा राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रामपुर सरसेहरी में एक दिवसीय नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा एवं योग शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय ग्रामीणों सहित लगभग 200 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया तथा उन्हें नि:शुल्क दवाइयां और परामर्श दिए गए।

शिविर में मुख्य रूप से डॉ. प्रियंका (प्रभारी), डॉ. शिवम शर्मा, श्रीमती संगीता जैन, स्टाफ नर्स मीना, ऋषभ और फार्मासिस्ट दिनेश ने अपनी चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। इस दौरान योग प्रशिक्षक प्रवीण ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्राणायाम व योगाभ्यास कराए और स्वस्थ जीवन के लिए दैनिक योग को जरूरी बताया। डॉ. शिवम शर्मा ने विद्यार्थियों को फास्ट फूड से दूर रहने व संतुलित आहार अपनाने की सलाह दी, जबकि डॉ. प्रियंका ने बताया कि होम्योपैथिक औषधियां बिना किसी दुष्प्रभाव के हर उम्र के लोगों के लिए बेहद सुरक्षित हैं।

जिला आयुर्वेद अधिकारी एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सतपाल ने बताया कि रामपुर स्थित राजकीय होम्योपैथिक संस्थान में आमजन के लिए प्रतिदिन नि:शुल्क ओपीडी, परामर्श और दवा वितरण की सुविधा उपलब्ध है। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल के प्राचार्य प्रवीण कुमार ने पूरी मेडिकल व योग टीम का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर उप-प्राचार्य संदीप फोगाट, राजीव त्यागी, विजय कुमार, गुरसेवक सिंह, प्रवीण यादव, पंकज शर्मा और सर्वमंगला शर्मा सहित स्कूल स्टाफ व स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

#AmbalaNews #HomeopathyCamp #YogaInSchools #ModelSanskritiSchool #HealthCampHaryana #AyushHaryana #HealthyLifestyle #BreakingNewsAmbala

Previous

गोहाना में टला बड़ा हादसा: नाके के पास अनियंत्रित होकर ड्रेन नंबर-8 में गिरी थार, लोगों ने बचाई चालक की जान

Next

पंचकूला: पुष्पवर्षा, सम्मान और आंसुओं के बीच DCP सृष्टि गुप्ता को दी गई भावुक विदाई, कार्यकाल में अपराधों में आई भारी कमी