18/07/26

आज 18 जुलाई का इतिहास

आज 18 जुलाई का इतिहास

1947 - भारतीय स्वाधीनता अधिनियम अधिनियम को शाही स्वीकृति मिली।

1973 - अफ़ग़ानिस्तान में राजशाही की समाप्ति एवं गणराज्य की स्थापना।

1980 - भारत में निर्मित उपग्रह प्रक्षेपण वाहन एस.एल.वी.- 3 से रोहिणी उपग्रह को कक्षा में भेजा गया।

टेलीविजन से पहला रंगीन प्रसारण मद्रास से किया गया।

1994 - ब्राजील ने चौथी बार विश्व कप फ़ुटबाल चैंपियनशिप जीती।

1999 - विश्व के विमानन इतिहास में सर्वाधिक घंटे तक विमान उड़ाने का रिकार्ड बनाने वाले एडलोग का निधन, फ़िलिस्तीन के ओसामा बरहाम को लगभग 6 वर्ष की क़ैद के बाद इस्रायल ने आज़ाद किया।

2000 - रातू जोसेफा इलोइलो द्वारा फिजी के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।

2002 -

तेल अवीव में बम विस्फोट में 6 मरे, 40 घायल।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम देश के 12 वें राष्ट्रपति चुने गए।

सड़कों के सुधार पर विस्तार के लिए, एशियाई विकास बैंक ने छत्तीसगढ़ को 20 करोड़ डालर की सहायता मंजूर की।

2003 - वाई. वेणुगोपाल रेड्डी रिजर्व बैंक के नये गर्वनर बने।

2004 - अमेरिका ने 50 करोड़ डालर का पाक का कर्जा माफ किया।

2005 - मनमोहन-बुश वार्ता के बाद अमेरिकी प्रशासन ने भारत को परमाणु ऊर्जा और उच्च प्रौद्योगिकी विषयक आपूर्ति पर लगाये गए प्रतिबंधों को हटाने का फैसला किया।

2007 - भारत, पाकिस्तान और मैक्सिको में हरित क्रान्ति के जनक कहे जाने वाले विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नार्मन बोरलॉग को क्रांग्रेसनल गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।

2008 - भारतीय मूल के सलमान रुश्दी ने प्रमोशन टूर के दौरान 57 मिनट में एक हज़ार पुस्तकों पर हस्ताक्षर करने का रिकार्ड बनाया।

Previous

हरियाणा में मानसून पर मौसम विभाग का बड़ा अपडेट: 20 जुलाई से फिर एक्टिव होगा मानसून, किसानों के लिए एडवाइजरी जारी

Next

दैनिक खबर पर प्रतिदिन देखें भगवद् गीता का एक श्लोक व्याख्या सहित। आज अध्याय 2 : श्लोक 19