हिसार: एंटी नारकोटिक सेल का बड़ा एक्शन; 104 ग्राम हेरोइन और ड्रग्स मनी के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार
हिसार, 20 अगस्त (अन्नू): एसपी सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल को बड़ी सफलता मिली है। एएसआई उपेन्द्र सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने बरवाला के हांसी रोड (वार्ड नंबर 12) में छापेमारी कर एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान सुनीता (निवासी गांव डाटा, हाल वार्ड नंबर 12, बरवाला) के रूप में हुई है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिला इलाके में नशे की सप्लाई करती है। सूचना के आधार पर राजपत्रित अधिकारी नायब तहसीलदार रविन्द्र शर्मा की मौजूदगी में जब महिला की तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे में रखे एक स्टील के टिफिन से 104 ग्राम 420 मिलीग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।
₹3,300 ड्रग्स मनी जब्त; NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज:
बरामदगी: महिला के पास से हेरोइन के अलावा ₹3,300 की नकदी भी बरामद हुई है, जिसे पुलिस ने नशे की बिक्री से कमाई गई 'ड्रग्स मनी' बताया है।
कानूनी कार्रवाई: आरोपी महिला के खिलाफ थाना बरवाला में धारा 21(B)/61/85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
एसपी का संदेश: एसपी सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशा तस्करों के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने नागरिकों से नशे के कारोबार से जुड़ी सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
#HisarNews #HisarPolice #AntiNarcoticCell #DrugBust #BarwalaNews #DainikKhabar #HaryanaNews
Previous
करनाल: कंपनी के नेशनल सेल्स मैनेजर ने किया लाखों का घपला; यूपी के बरेली से गिरफ्तार, 23 लाख कैश बरामद
Next