हरियाणा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज: दोपहर 12 बजे घोषित होंगे नतीजे, ऐसे करें चेक
हरियाणा, 14 मई (अन्नू): हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH), भिवानी द्वारा आज, 14 मई 2026 को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया जा रहा है। आज दोपहर 12:00 बजे रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। इस वर्ष प्रदेश भर से लगभग 2 लाख 78 हजार 334 विद्यार्थियों ने 10वीं की परीक्षा दी थी, जो अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकेंगे।
कैसे देखें अपना परिणाम?
छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए बोर्ड की मुख्य वेबसाइट bseh.org.in पर जाना होगा। वहां 'Secondary Examination Result 2026' के लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस (SMS) के जरिए भी अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर 'RESULTHB10 <स्पेस> रोल नंबर' टाइप कर 56263 पर भेजना होगा। साथ ही, डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर (DigiLocker) पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।
#HBSE10thResult #HaryanaBoard #BSEH #Class10Result #BoardResults2026 #HaryanaEducation #BhiwaniBoard #StudentUpdate #DanikKhabar
Previous
यमुनानगर में दहशत: संधाय गांव के खेतों में एक साथ दिखे तीन तेंदुए, ग्रामीणों में हड़कंप
Next