20/06/25

राज्यपाल ने राष्ट्रपति को जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी

एन.एस. बाछल, 20 जून, जयपुर।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी है।

हरिभाऊ बागडे ने जन्म दिन पर राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु के स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए कहा कि राष्ट्र के लिए सतत ऊर्जावान रहते उनका समर्पित जीवन प्रेरित करने वाला है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध उनका नेतृत्व राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाला है।

Previous

परिचालन तैनाती के तहत आईएनएस तेग मॉरीशस के पोर्ट लुईस पहुंचा

Next

अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए