21/03/25

google का बड़ा एक्शन , 300 Apps को किया एक झटके में प्ले स्टोर से डिलीट, स्मार्टफोन्स यूजर्स का डेटा कर रहे थे चोरी

नई दिल्ली, 21 मार्च (अभी): एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स यूजर्स को जब भी किसी नए ऐप्लिकेशन की जरूरत पड़ती है तो वह सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर की तरफ ही जाता है। Google Play Store पर लगभग वे सभी ऐप्स मौजूद हैं जिनकी स्मार्टफोन्स यूजर्स को जरूरत पड़ती है। पिछले कुछ समय में ऑनलाइन फ्रॉड और स्कैम के मामले तेजी से सामने आए हैं। क्रिमिनल्स लोगों को ठगी का शिकार बनाने के लिए अब ऐप स्टोर तक पहुंच बना रहे हैं। साइबर क्रिमिनल्स कई बार ऐसी ऐप्स को भी प्ले स्टोर पर ऐड कर देते हैं जो यूजर्स का पर्सनल डेटा चोरी करते हैं। 

कैसे कर रहे थे धोखाधड़ी

IAS थ्रेट लैब की जांच में पता चला कि 180 ऐप्‍स ने अपने यूजर्स को 20 करोड़ से ज्‍यादा फर्जी ऐड भेजे थे। बाद में ऐप्‍स की संख्‍या 331 बताई गई। एक स‍िक्‍योरिटी फर्म बिटडेफेंडर ने चेतावनी दी कि गलत विज्ञापन लोगों को दिखाए जा रहे हैं। इसके अलावा लोगों को फ‍िशिंग अटैक में फंसाकर उनकी इन्‍फर्मेशन और क्रेडिट कार्ड की जानकारी चुराने की कोशिश हो रही है।

फुलस्‍क्रीन ऐड, काम नहीं करता था बैक बटन

जांच में पता चला कि कई ऐप्‍स अपने यूजर्स को फुल स्‍क्रीन में ऐड दिखाते थे और फोन के बैक बटन को भी काम नहीं करने देते थे। कुछ ऐप्‍स तो इतने खतरनाक थे कि वह यूजर्स को फेसबुक और यूट्यूब जैसी नकली वेबसाइटों के पेज द‍िखाते और क्रेडिट कार्ड की जानकारी मांगते थे।

आखिर प्‍लेस्‍टोर में जगह कैसे मिल गई

कई मामलों में ऐप्‍स ने खुद को किसी खास काम से जुड़ा बताया। जैसे- उन्‍होंने खुद को हेल्‍थ ऐप, वॉलपेपर ऐप और क्‍यूआर स्‍कैनर के रूप में पेश किया। ऐसा होने पर गूगल प्‍ले स्‍टोर में ऐप्‍स को जगह मिल गई। इसके बाद ऐप्‍स ने खुद के अंदर खतरनाक चीजों को जोड़ना शुरू कर दिया। वो फुल-स्‍क्रीन विज्ञापन दिखाने लगे। बैकग्राउंड में रन करने लगे। कुछ ऐप्‍स यूजर्स के पासवर्ड चुराने की भी कोशिश करते थे।

Previous

प्रवेश वर्मा ने पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया सस्पेंड, सभी अधिकारियों को दी ये चेतावनी

Next

मालवा नहर: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का 'ड्रीम प्रोजेक्ट', पंजाब में लिखेगी तरक्की की कहानी