30/12/25

जीएमएन कॉलेज को एनईपी क्रियान्वयन उत्कृष्टता सम्मान–2025 से किया गया सम्मानित

जे कुमार अम्बाला 30 दिसम्बर 2025 : गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जीएमएन कॉलेज), अंबाला कैंट को हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद, हरियाणा सरकार द्वारा “राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) क्रियान्वयन उत्कृष्टता सम्मान–2025” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान माननीय महिपाल  ढांडा, शिक्षा मंत्री, हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि जिला अंबाला में जीएमएन कॉलेज यह सम्मान प्राप्त करने वाला एकमात्र महाविद्यालय है। 

यह सम्मान महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 के प्रभावी क्रियान्वयन, अकादमिक नवाचार, बहुविषयक शिक्षा, कौशल आधारित पाठ्यक्रम, छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों तथा गुणवत्ता सुधार की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया है। 

यह पुरस्कार हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद द्वारा 20 सूत्रीय मूल्यांकन प्रक्रिया पर एनईपी के कार्यान्वयन के प्रयासों को सम्मानित करने के लिए शुरू किया गया मेडल है। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज ने क्षेत्रीय समुदाय के अनुसार रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए छात्रों की आवश्यकता के अनुसार बहुविषयक पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। 

कॉलेज ने उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए एक इनक्यूबेशन सेंटर भी स्थापित किया है। कॉलेज के प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल ने विद्यर्थियों के प्रशिक्षण/इंटर्नशिप और प्रतिष्ठित विभिन्न कंपनियों में इच्छुक छात्रों के प्लेसमेंट को सुनिश्चित किया है।कॉलेज ने इंडस्ट्री जैसे इंफोसिस, केपीएमजी, टैलेंट प्रो आदि के साथ एमओयू साइन किए हैं, साथ ही इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी बुखारा स्टेट मेडिकल इंस्टीट्यूट, मैनेजमेंट एंड साइंस यूनिवर्सिटी मलेशिया, यूनिवर्सल एआई यूनिवर्सिटी, मुंबई के साथ भी एमओयू किए हैं। कॉलेज ने सभी विद्यर्थियों को एआई शिक्षा प्रदान करने के लिए एआई एक्सीलेंस सेंटर स्थापित किया है। 

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान जीएमएन कॉलेज की शैक्षणिक उत्कृष्टता, दूरदर्शी नेतृत्व और संपूर्ण टीम के सतत परिश्रम का प्रतिफल है। कॉलेज  समिति प्रबंधन समिति ने महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त प्राध्यापकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी।

#GMNCollege #AmbalaCantt #NEP2025 #MahipalDhanda #HaryanaEducation #AcademicExcellence #AIinEducation #NationalEducationPolicy #ProudMoment #AmbalaNews #GMNExcellence #SkillIndia

Previous

पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल की एनएसएस शाखा ने छठे दिन लगाया फ्री आंखों एवं दांतों का चेकअप कैंप

Next

सनातन धर्म स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली निकाल दिया 'स्वच्छ अम्बाला-नशा मुक्त अम्बाला' का संदेश