24/04/25

गौतम गंभीर को आईएसआईएस कश्मीर की तरफ से जान से मारने की धमकी मिली

आरएस अनेजा, 24 अप्रैल नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को 'आईएसआईएस कश्मीर' नाम के एक मेल आईडी से जान से मारने की धमकी मिली है जिसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने राजेंद्र नगर थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस जांच में जुट गई है।  

भाजपा के पूर्व सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी पहले भी मिली है। वह पहले भी सुरक्षा चिंताओं को लेकर चर्चा में रहे हैं। हालांकि, इस बार मामला ज्यादा गंभीर इसलिए बताया जा रहा है, क्योंकि उन्हें किसी आतंकवादी संगठन के नाम से धमकी मिली है।

धमकी भरे यह ईमेल गौतम गंभीर को नहीं बल्कि उनके एक स्टाफ को मिला है पिछले 22 अप्रैल को दोहपर दो बजे से शाम सात बजे के बीच उनके एक स्टाफ को 'आईएसआईएस कश्मीर' की तरफ से दो ईमेल प्राप्त हुए जिसके बाद से उनके घर में डर का माहौल है।

इससे पहले 22 अप्रैल को ही जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम में हुए एक आतंकवादी हमले में 26 लोगों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई थी। यही नहीं इस आतंकवादी हमले में 10 से 12 लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। 

बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर में हुआ यह आतंकवादी हमला पिछले कुछ सालों में हुए सबसे घातक हमलों में से एक है। हमले की जिम्मेदारी पड़ोसी देश पाकिस्तान में स्थित पाकिस्तानी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की एक सगंठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली है।

Previous

विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश —अब संतों, जननायकों और शहीदों के नाम होंगी शहर की प्रमुख सड़कें

Next

खैरथल-तिजारा जिला प्रभारी मंत्री ने लापरवाही पर ग्राम अहीर भगोला, मुंडावर के राशन डीलर को सस्पेंड करने के निर्देश