"अम्बाला छावनी में काफी समय तक मैंने अकेले ही विकास के रथ को खींचने की कोशिश की, अब नगर परिषद में भाजपा प्रधान व 32 पार्षद सहयोगियों की जरूरत" : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज
नगर परिषद में भाजपा पार्षद चुनाव जीतकर आएंगे तो विकास हर गली- मोहल्ले तक पहुंचेगा और बिना किसी रुकावट विकास कार्य होंगे : अनिल विज
टांगरी नदी पार इलाके में पानी से सुरक्षा के लिए नया बांध बन रहा है जोकि रेलवे लाइन तक बनेगा : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज
ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद चुनाव के लिए अम्बाला छावनी में टांगरी पार कई वार्डों में जनसभाएं कर भाजपा प्रधान व 32 पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे
अम्बाला/चंडीगढ़, 26 फरवरी।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज नगर परिषद अम्बाला छावनी चुनावों के मद्देनजर टांगरी पार क्षेत्रों में एक के बाद एक कई जनसभाएं करते हुए भारतीय जनता पार्टी प्रधान पद प्रत्याशी स्वर्ण कौर और सभी 32 वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।
आज शाम भाजपा से वार्ड नंबर 11 प्रत्यशी आंचल सैनी के पक्ष में रामपुर-सरसेहड़ी, वार्ड नंबर 12 पूजा विहार से प्रत्यशी सतीश धीमान, वार्ड नंबर 13 प्रभु प्रेम पुरम में रितु शर्मा व वार्ड नंबर 14 टांगरी बांध के निकट प्रत्याशी नरेश शर्मा के पक्ष में उन्होंने जनसभा की। इसके अलावा वार्ड नंबर दो से प्रत्याशी रीना शाक्या के चाय कार्यक्रम में शिरकत की।
इस दौरान उन्होंने कहा कि टांगरी नदी पार इलाके में पानी से सुरक्षा के लिए वह बांध बनाकर दे रहे हैं जोकि रेलवे लाइन तक बनाया जाएगा। बांध के बनने से इस सारे इलाके को बाढ़ से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि नदी पर महेशनगर की पहले ही बांध को मजबूत कर वहां रोड बना दी गई है जिससे शहरी क्षेत्र को काफी सुरक्षा मिली है।
अम्बाला छावनी में काफी समय तक अकेले ही विकास के रथ को खींचने की कोशिश की, अब नगर परिषद में भाजपा प्रधान व 32 पार्षद सहयोगियों की जरूरत : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह अकेले ही इतने सालों से काम करते रहे क्योंकि नगर परिषद के चुनाव नहीं हुए थे। वह हर गली मोहल्ले, सड़क, नाली पर अकेले निगाह नहीं रख सकते, मगर काफी हद तक उन्होंने कोशिश की। पूरे शहर में उन्होंने सड़के, नालियां, स्ट्रीट लाइटें लगवाकर दी। वह काफी समय से अकेले ही विकास के रथ को खींचने की कोशिश कर रहे थे। विकास कार्य गली-गली हर मकान तक पहुंचे इसके लिए उन्हें अब सहयोगियों की जरूरत है। नगर परिषद चुनाव में उनके सहयोगी जीतकर आएंगे तो विकास हर गली हर मोहल्ले तक पहुंचेगा। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है, अम्बाला छावनी से वह विधायक एवं मंत्री भाजपा के हैं। आगे नगर परिषद में भी भाजपा प्रधान और पार्षद होंगे तो बिना किसी रुकावट विकास कार्य होंगे। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि भाजपा की प्रधान पद प्रत्याशी स्वर्ण कौर और 32 वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों के को जीताएं। उन्हें नगर परिषद में काम करने के लिए प्रधान व 32 पार्षदों सहित 33 लोगों के 66 हाथ विकास कार्य करने और 66 आंखे विकास कार्यों की निगरानी के लिए चाहिए।
कांग्रेस के जबड़े से जमीन निकालकर 22 एकड़ में बेहतरीन सुभाष पार्क बनाया : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब भजनलाल मुख्यमंत्री थे तो ट्रिब्यून कालोनी के ठीक पास 22 एकड़ में जॉन साहब की डिग्गी थी, इस जमीन को कांग्रेस वालों ने महज 50 गज रुपए के हिसाब से अपने नाम करवा ली थी जोकि हजारों रुपए गज में भी नहीं मिलती थी। मगर तब कांग्रेसियों को लूट की छूट थी और उन्होंने तब संघर्ष किया और हाईकोर्ट में केस जीतकर कांग्रेस के जबड़े से जमीन निकालकर आज हरियाणा का बेहतरीन सुभाष पार्क बनाकर दिया।
कोई राष्ट्रीय या प्रादेशिक पार्टी हमारे उम्मीदवारों के सामने अपने प्रत्याशी खड़े नहीं कर सकी : ऊर्ज व परिवहन मंत्री अनिल विज
ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने सभाओं मे बोलते हुए कहा कि कोई भी राष्ट्रीय या प्रादेशिक पार्टी भाजपा उम्मीदवारों के सामने अपने प्रत्याशी खड़ा करने की हिम्मत नहीं कर सकी और मैदान छोड़कर भाग गई। एक भी प्रत्याशी इन पार्टियों के चुनाव निशान पर खड़ी नहीं हो सकी है। इक्का-दुक्का आजाद प्रत्याशी खड़े हैं।
उन्होंने कहा अम्बाला छावनी जहां कभी किसी ने विकास नहीं कराया और आंखें तरसती रहती थी। यहां के लोग उम्मीद लगाए बैठे रहते थे कि हमारे शहर में भी विकास का कोई काम हो। उन्होंने अम्बाला-साहा रोड फोरलेन कराई, रिंग रोड बनकर तैयार हो रही है, सुभाष पार्क व नई अनाज मंडी बन चुकी है। 1857 के शहीदों की याद में शहीदी स्मारक बनाकर दिया जा रहा है। 1857 में आजादी का पहला स्वतंत्रता संग्राम छावनी से प्रारंभ हुआ था। इसके बाद क्रांति सारे देश मेरठ, दिल्ली व अन्य जगहों पर हुई। मगर आज तक कभी किसी ने उन्हें श्रद्धांजलि नहीं दी और याद नहीं किया। उन्होंने शहीदी स्मारक बनाने के लिए 20 साल लड़ाई लड़ी और आज एशिया का सबसे बड़ा स्मारक यहां बन रहा है।
श्री विज ने कहा लोगों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए अम्बाला सिटी जाना पड़ता था, उन्होंने छावनी को सब डिवीजन बनाया और छावनी में एसडीएम सचिवालय बनवाया जहां आज 30 सरकारी दफ्तर एक बिल्डिंग में काम कर रहे हैं। युवा खेलों की तरफ आए उनके लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबाल स्टेडियम, ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, जिम्नास्टिक हॉल, बैडमिंटन हॉल बनाकर दिया।
बैंक स्क्वेयर में एक ही छत के नीचे होंगे छावनी के कई बैंक : अनिल विज
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह अम्बाला छावनी में बैंक स्क्वेयर बनाकर दे रहे हैं जहां छावनी के कई बैंक एक ही छत के नीचे होंगे। वह अम्बाला छावनी में डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनाकर दे रहे हैं और चुनाव खत्म होने ही विमान सेवा अम्बाला छावनी से प्रारंभ होगी। अम्बाला से अयोध्या, श्रीनगर, जम्मू व लखनऊ के लिए विमान सेवा जल्द प्रारंभ होगी। जिस शहर में हवाई अड्डा आ जाता है उस शहर के विकास को पंख लग जाते हैं।
वहीं, कार्यक्रमों के दौरान बड़ी संख्या में लोग व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कई जनसभाओं में विभिन्न दल छोड़ भाजपा में कार्यकर्ता भी शामिल हुए।
--------------------------------------