ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज द्वारा “एसडी चटर्जी फुटबॉल चौक” के निर्माण हेतु स्वैच्छिक कोष से 12 लाख रुपए जारी करने पर फुटबॉल एसोसिएशनों ने धन्यवाद जताया
एसडी चटर्जी की बेटी, पौते व फुटबाल एसोसिएशन से जुड़े सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निवास पर पहुंच आभार व्यक्त किया
अम्बाला/चंडीगढ़, 22 मार्च - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज द्वारा वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के समक्ष फुटबॉल के दादा कहे जाने वाले “एसडी चटर्जी फुटबॉल चौक” के लिए अपने स्वैच्छिक कोष से 12 लाख रुपए जारी करने पर एसडी चटर्जी के परिवार सदस्यों और फुटबॉल एसोसिएशनों ने आज उनका धन्यवाद जताया।
अम्बाला छावनी में फुटबाल को बढ़ावा देने के लिए एसोसिएशन सदस्यों ने “अनिल विज जिंदाबाद” के नारे भी लगाए।
आज प्रात: सदर बाजार में मंत्री अनिल विज के टी-प्वाइंट पर डिस्ट्रिक फुटबाल एसोसिएशन के पदाधिकारी संजीव वालिया, बीएस बिंद्रा, अरविंद शर्मा, रवि कुमार, इंद्रजीत सिंह वालिया, शेर सिंह व अन्य सदस्यों ने मंत्री अनिल विज को पुष्पगुच्छे भेंट कर उनका धन्यवाद जताया। उन्होंने कहा फुटबाल खेल को बढ़ावा देने के लिए मंत्री अनिल विज द्वारा जो प्रयास किए गए हैं वह सराहनीय है। उन्होंने कहा एसडी चटर्जी की याद मंष फुटबाल चौक बनने खेल व खिलाड़ियों प्रोत्साहन मिलेगा।
वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आवास पर फुटबाल लवर्स वेल्फेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एसडी चटर्जी की बेटी रूमा, पोते सिद्धार्थ चटर्जी व अन्य सदस्यों ने मंत्री अनिल विज का आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन की ओर से रजनीश, सुभाष शर्मा, आरएन यादव, नीरज भाटिया, हीरा, नरेश शर्मा, अनिल, अशोक, राकेश शर्मा, हीरालाल, अशोक आदि ने उनका आभार जताया।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने फुटबॉल चौक निर्माण हेतु 12 लाख रुपए किए थे जारी
गौरतलब है कि ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज ने गत दिनों एसडी चटर्जी की याद में एसडी चटर्जी फुटबॉल चौक निर्माण करने के लिए नगर परिषद को 12 लाख रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से जारी किए थे। अम्बाला छावनी में फुटबॉल के सुनहरे दिन फिर से लौटे इसके लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज पहले ही अम्बाला छावनी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के फीफा एप्रूव्ड फुटबॉल का निर्माण करवा चुके हैं जो अब निर्माण के अंतिम चरणों में है।
फुटबॉल चौक के निर्माण को लेकर इसके डिजाइन को भी अंतिम रूप दे दिया है। नगर परिषद द्वारा आगामी दिनों में फुटबॉल चौक के निर्माण कार्य को प्रारंभ किया जाएगा जोकि बेहद आकर्षक होगा।
एसडी चटर्जी के समय कभी यौवन पर था फुटबॉल
अम्बाला छावनी में दादा के नाम से मशहूर एसडी चटर्जी के समय में अम्बाला छावनी की फुटबाल ने बुलंदियों को छुआ था और तब अम्बाला की फुटबॉल की धाक थी जिसने मोहन बगान, मोहम्मडन स्पोर्टिंग व अन्य नामी टीमों को धूल चटाई थी।
------------------