17/06/25

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता मंत्री ने किए लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन

एन.एस. बाछल, 17 जून, जयपुर।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सोमवार को जैसलमेर जिले के रामदेवरा पहुंच कर जन—जन के आराध्य देव लोक देवता बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए। उन्होंने बाबा रामदेव से प्रदेश में अमन चैन एवं सुख समृद्धि कामना की। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी ने मंत्री को विधिवत पूजा करवाई एवं मंत्री सुमित गोदारा को बाबा की समाधि के पवित्र जल का आचमन करवाया।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने रामसरोवर तालाब का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने बाबा रामदेव समाधि समिति के सदस्यों से मुलाकात की। समिति सदस्यों ने मंत्री सुमित गोदारा को स्मृति स्वरूप बाबा रामदेव की तस्वीर भेंट की। इस दौरान  श्री गोदारा ने भाद्रपद मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या, व्यवस्थाओं की जानकारी ली एवं प्रशासन व समिति सदस्यों द्वारा मेले के दौरान की जाने वाली दर्शन व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की, साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी, सांकड़ा प्रधान भगवतसिंह तंवर, अन्य प्रतिनिधि सहित,अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous

प्राध्यापक एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2024, परीक्षा दिनांक से 3 दिवस पूर्व अपलोड किए जाएंगे प्रवेश-पत्र

Next

सार्वजनिक निर्माण राज्य मंत्री ने पौधारोपण और जल स्रोतों की सफाई कर जल संरक्षण व पर्यावरण संवर्धन का दिया संदेश