आईसीसी चैम्पियन्स ट्राफी में भारत और पाकिस्तान के मध्य रोमांचक मुकाबला आज
आरएस अनेजा, 23 फरवरी नई दिल्ली
आईसीसी चैम्पियन्स ट्राफी में भारत और पाकिस्तान के मध्य रोमांचक मुकाबला आज 23 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है जोकि दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा।
एक तरफ टीम इंडिया जीत दर्ज कर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में अपना स्थान लगभग पक्का करना चाहेगी। दूसरी ओर पाक टीम के लिए यह मैच करो या मरो की स्थिति वाला होगा और वह सेमीफाइनल की रेस में बने रहना चाहती है तो उसे हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
इस मैच पर पूरे क्रिकेट जगत की निगाहें टिकी होंगी, क्योंकि भारत-पाक मैच का रोमांच ही कुछ ऐसा होता है। इस बार भी दर्शकों का नए रिकॉर्ड से लेकर व्यूवरशिप के नए कीर्तिमान स्थापित होने की उम्मीद रहेगी।
Previous
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की
Next