23/12/25

एक्स पुलिस ऑफिसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक; पेंशनरों ने बुलंद की अपनी मांगें

जे कुमार अम्बाला 23 दिसम्बर 2025 : एक्स पुलिस ऑफिसर्स सोशल वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक आज अश्विनी कुमार प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विचार-विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि संगठन को रेंज स्तर पर गठित कर उसका पंजीकरण कराया जाएगा। इसके लिए अंबाला से पांच सदस्यों का चयन किया गया, जिनके नाम पंचकूला प्रधान को भेजे जाएंगे। इसके बाद हरियाणा राज्य स्तर पर एक्स पुलिस संगठन के गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


सभी सदस्यों ने सरकार से मांग की कि पेंशनरों को वरिष्ठ नागरिकों की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बस व रेलवे यात्रा में 50 प्रतिशत रियायत, सभी बीमारियों में कैशलेस उपचार की सुविधा तुरंत लागू करने, अन्य राज्यों की तर्ज पर पेंशनरों की आयु 65, 70, 75 व 80 वर्ष पूर्ण होने पर क्रमशः 5, 10, 15 व 20 प्रतिशत पेंशन वृद्धि देने तथा पेंशन की कम्यूटेड राशि की कटौती 10 वर्ष 8 माह में पूरी करने की मांग प्रमुख रूप से रखी गई।


बैठक में ओमप्रकाश (सेवानिवृत्त डीएसपी), लक्ष्मी चंद, संतोष सिंह, राजेंद्र कुमार, गुलशन कुमार, कुलदीप चंद, सुरेश पाल, यशपाल राणा, तरसेम पाल, जसवंत सिंह, दविंदर पाल, महेश कुमार, जगन्नाथ, चंद्रपाल, अशोक शर्मा, राजेंद्र कौशिक, बलवीर सिंह राठी, भूपेंद्र सिंह, मदन सिंह, राजपाल सिंह, नरेंद्र राणा, मनमोहन सिंह, देवी चंद, देशराज सहित लगभग 32 सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के समापन पर सचिव जसपाल राणा ने सभी सदस्यों को मिठाई का डिब्बा व शील्ड देकर सम्मानित किया, जबकि प्रधान अश्विनी शर्मा का नोटों का हार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

#ambala #News #monthly-meeting #ex-police-officers-social-welfare #pensioners-raise-their-demands

Previous

लॉर्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल में जीवन रक्षक तकनीक से संबंधित सेमिनार का आयोजन

Next

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निर्देशों पर सक्रिय हुई नगर परिषद: विकास कार्यों की प्रगति पर गहन चर्चा