12/04/25

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने भाजपा नेता स्व. सुरेंद्र तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की

दिवंगत भाजपा नेता के पार्थिव शरीर को भारतीय जनता पार्टी का झंडा चढ़ाया गया 

कैंसर से पीड़ित सुरेंद्र तिवारी का गत दिवस पीजीआई रोहतक में हुआ था निधन

अम्बाला/चंडीगढ़, 12 अप्रैल 

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र तिवारी के निधन पर गहरा दु:ख जताते हुए इसे कभी न पूरी होने वाली क्षति बताया।

 कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज दोपहर अम्बाला छावनी के रामबाग शमशानघाट में सुरेंद्र तिवारी के अंतिम संस्कार में पहुंच पार्थिव शरीर पर भाजपा मंडल अध्यक्षों के साथ चादर व फूल-मालाएं चढ़ाते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। इससे पहले स्व. सुरेंद्र तिवारी के पार्थिव शरीर पर भारतीय जनता पार्टी का झंडा चढ़ाया गया। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी नेताओं ने दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देते हुए परिवार को सांत्वना दी।

 गौरतलब है कि सुरेंद्र तिवारी भाजपा के वरिष्ठ नेता थे जोकि कैंसर से पीड़ित थे। कुछ समय पूर्व उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब होने पर उन्हें पीजीआई रोहतक ईलाज हेतु भर्ती किया गया था जहां गत शुक्रवार (11 अप्रैल) को उनका निधन हो गया था।

 सुरेंद्र तिवारी भाजपा के अग्रणी नेताओं में से एक थे जोकि अम्बाला छावनी कैंटोनमेंट बोर्ड में उप-प्रधान भी रह चुके थे।

 

----------------------------

Previous

प्रधानमंत्री ने बैसाखी के अवसर पर सभी को बधाई दी

Next

राज्यपाल ने हनुमान मंदिर में "श्री हनुमन्त जन्मोत्सव" आरती समारोह में भाग लिया