24/06/26

अम्बाला छावनी में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

जे कुमार अम्बाला छावनी, 24 जून 2026: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार और उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिले में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) कार्यक्रम तेजी से चलाया जा रहा है। एसडीएम अंबाला छावनी कनिका गोयल ने बताया कि इस विशेष अभियान के तहत सभी पात्र मतदाताओं को 'एन्यूमरेशन फॉर्म' (गणना प्रपत्र) वितरित किए जा रहे हैं ताकि मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

बीएलओ करेंगे घर-घर जाकर सर्वे, बूथों पर भी रहेंगे उपलब्ध

एसडीएम ने बताया कि इस राष्ट्रव्यापी अभियान को सुचारू और पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां की हैं |

डोर-टू-डोर अभियान: बूथ लेवल अधिकारी (BLO) खुद घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करवा रहे हैं। मतदाताओं को इस फॉर्म में अपनी सही व पूरी जानकारी भरकर तय समय पर वापस बीएलओ को सौंपनी होगी। इसके बाद बीएलओ दोबारा घर-घर जाकर इन भरे हुए प्रपत्रों को एकत्रित करेंगे।

निश्चित समय-सारणी: जनता की सुविधा के लिए सभी बीएलओ दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों (बूथों) पर भी अनिवार्य रूप से मौजूद रहेंगे।

नागरिक खुद भी बूथ पर जाकर जमा कर सकते हैं फॉर्म

एसडीएम कनिका गोयल ने स्पष्ट किया कि यदि कोई मतदाता घर पर उपलब्ध नहीं है या जल्द काम पूरा करना चाहता है, तो वह स्वयं भी अपना गणना प्रपत्र भरकर सीधे अपने संबंधित पोलिंग बूथ पर जाकर बीएलओ के पास जमा करवा सकता है।

एसडीएम की अपील: उन्होंने उपमंडल क्षेत्र के सभी आम नागरिकों और युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और फॉर्म में सही जानकारी दर्ज करवाएं। लोकतंत्र और निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ व पारदर्शी बनाने में सहयोग करना हर जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य है।

#AmbalaCanttNews #ElectoralRollRevision #SDMKanikaGoyal #AmbalaNews #VoterListUpdate #ElectionCommissionOfIndia #HaryanaUpdates #BreakingNewsAmbala

Previous

अम्बाला में मानसून को लेकर प्रशासन मुस्तैद: एसडीएम ने लगातार 2 दिन लिया नालों की सफाई का जायजा

Next

पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन: उपायुक्त अजय सिंह तोमर