मुरलीधर डी.ए.वी. स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर व पौधारोपण अभियान आयोजित; CJM गीतांजलि गोयल रही मुख्य अतिथि
जे कुमार अंबाला, 3 अगस्त 2026 : जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) अंबाला के मार्गदर्शन में सोमवार को मुरलीधर डी.ए.वी. वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, अंबाला में पॉक्सो अधिनियम, 2012 पर एक विधिक जागरूकता शिविर और पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव (CJM) गीतांजलि गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जिनका स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. आर.आर. सूरी व स्टाफ सदस्यों ने किया।
शिविर में पैरा लीगल वालंटियर साजल गुप्ता ने विद्यार्थियों को सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श (Good Touch & Bad Touch), बच्चों के संरक्षण अधिकार, यौन अपराधों से बचाव और शिकायत प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण के खिलाफ बिना भय के शिक्षकों या अभिभावकों को बताने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गीतांजलि गोयल ने स्कूल परिसर में पौधा रोपकर पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने और स्वच्छ व हरित पर्यावरण के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
#AmbalaNews #DLSAAmbala #POCSOAct #DAVSchoolAmbala #LegalAwareness #AmbalaCity #HaryanaNews #BreakingNewsAmbala
Previous
मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ने अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की
Next