डीएलएसए अम्बाला द्वारा ऑब्जर्वेशन होम में पॉक्सो, नशा मुक्ति व साइबर जागरूकता शिविर आयोजित; 50 पौधे लगाए गए
जे कुमार अम्बाला, 25 जुलाई 2026: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), अम्बाला के तत्वावधान में ऑब्जर्वेशन होम, अम्बाला शहर में विधिक जागरूकता शिविर एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष तथा मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी-सह-सचिव के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरों को कानूनी अधिकारों, सुरक्षा और पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था।
शिविर में डीएलएसए के लीगल एड काउंसिल साहिल आर्या ने पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के तहत बच्चों के अधिकारों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाकर नशा मुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। साथ ही ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी शेयरिंग और सोशल मीडिया फ्रॉड जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए सतर्क डिजिटल नागरिक बनने का आह्वान किया।
'प्लास्टिक मुक्त हरियाणा - ग्रीन टुडे, सिक्योर टुमॉरो' अभियान के तहत परिसर में 50 पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में लगभग 35 लाभार्थियों ने भाग लिया। किसी भी कानूनी सहायता के लिए डीएलएसए हेल्पलाइन 0171-2532142 अथवा नालसा हेल्पलाइन 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।
#AmbalaNews #DLSAAmbala #POCSOAct #CyberAwareness #TreePlantation #AmbalaUpdate #LegalServicesAuthority #HaryanaNews
Previous
अम्बाला जिला हुआ 'मैनुअल स्कैवेंजर-मुक्त' घोषित; जिलाधीश ने 15 दिनों के भीतर मांगी आपत्तियां व दावे
Next