डीसी पलवल ने सरकारी योजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
जे कुमार, पलवल 23 सितम्बर - डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को लेकर सोमवार को लोक निर्माण विभाग पलवल के विश्राम ग्रह में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिला में सभी विभागों के अधिकारियों से उनके विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं चला रखी है। विभिन्न विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ हर पात्र नागरिक तक पहुंचाना अधिकारी सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य स्तर पर इन योजनाओं को लेकर मॉनिटरिंग भी की जाती है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा भी विभिन्न विभागों की ओर से चलाई जा रही योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिला में चलाई जा रही योजनाओं के बारे मेें संबंधित विभाग के अधिकारी को विस्तृत जानकारी होनी चाहिए। यदि कोई नागरिक उससे संबंधित योजना के लाभ से वंचित है तो उससे वह लाभ दिलवाने में संबंधित अधिकारी द्वारा सहयोग किया जाए। सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों को दिलवाना सुनिश्चित करें।
इस मौके पर डीसी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने सीएम विंडो, जन संवाद और समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कोई भी शिकायत लंबित न रखी जाए। शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निवारण करवाना सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जयदीप कुमार, एसडीएम बलीना, जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, व नगराधीश अप्रतिम सिंह, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, जिला राजस्व अधिकारी बलराज सिंह दांगी, सिविल सर्जन डा. सतिंद्र वशिष्ठ, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग पलवल के उपनिदेशक डा. बाबूलाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
#palwal deputycommissioner #reviewmeeting #officials #regarding #theschemesbeingrun #government