22/07/26

दैनिक खबर: आज 22 जुलाई, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत:

CAPFs और असम राइफल्स में मिलेगा 50% आरक्षण, परीक्षा व फिजिकल टेस्ट से भी छूट

नीट (NEET) विवाद में गरमाई राजनीति:

राहुल गांधी हिरासत से रिहा, केंद्र सरकार के सामने रखीं 5 तीखी मांगें

मानसून की देशव्यापी जोरदार वापसी:

अगले एक हफ्ते हिमाचल से असम तक भारी बारिश का अलर्ट; फसलों को मिलेगी नई संजीवनी

बागियों पर ममता बोलीं- सारे चोर भाजपा में चले गए:

कोलकाता में शहीद दिवस रैली में बागियों पर बरसीं ममता बनर्जी, बीजेपी में शामिल चोरों को टीएमसी में न लेने की घोषणा; विपक्षी दलों से अहंकार छोड़कर भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील।

किसानों का दिल्ली कूच स्थगित:

कृषि मंत्री के साथ बैठक और किसान नेताओं की रिहाई पर सहमति के बाद किसानों ने दिल्ली कूच किया स्थगित; शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच धारा १६३ लागू, सीमावर्ती इलाकों में भारी नाकेबंदी।

अमेरिका ने माना- ईरानी हमलों में 100 सैनिक घायल:

ईरान के हमलों में १०० अमेरिकी सैनिकों के घायल होने की पेंटागन ने की पुष्टि, जानकारी छिपाने के आरोप पर दी सफाई; जवाब में अमेरिका ने ईरान के ९ शहरों पर किए भीषण हवाई हमले।

यूक्रेन में शिप पर हमला, 4 भारतीयों की मौत:

यूक्रेन के ओडेसा से रवाना हुए कार्गो जहाज पर रूसी मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत, एक गंभीर; भारत ने जताया कड़ा विरोध और रूस के राजदूत को किया तलब।

नेपाल में एक रुपए के सिक्के से विवादित-नक्शा नहीं हटेगा:

नेपाल सरकार ने एक रुपये के सिक्के से विवादित नक्शा हटाने का प्रस्ताव किया खारिज; लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा दर्शाने वाले नक्शे के साथ बौद्ध मठ की तस्वीर शामिल करने का दिया निर्देश।

अमेरिका के १५ राज्यों में मौसम का भयानक कहर,

६८ जगहों पर लगी भीषण आग से छाया धुआं और स्वास्थ्य संकट; राहत कार्य में जुटे १७ हजार से अधिक कर्मी और सेना के विमान, वहीं दक्षिणी हिस्से में आई बाढ़।

पीएम के दरवाजे पर कांग्रेस की दस्तक,

पीएम आवास के बाहर धरने पर डटे राहुल गांधी ने देशवासियों से शामिल होने की अपील की; केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की मांग ठुकराते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान।

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर CAQM का बड़ा एक्शन प्लान;

ट्रैफिक और उद्योगों पर नकेल कसने के लिए नियुक्त होंगे विषय विशेषज्ञ

कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज और इरफान मेराज की जमानत पर रोक से इनकार,

2020 के टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी मानवाधिकार कार्यकर्ता खुर्रम परवेज और पत्रकार इरफान मेराज की जमानत पर रोक से दिल्ली हाई कोर्ट का इनकार; सख्त शर्तों पर ट्रायल कोर्ट के फैसले को रखा बरकरार।

सफदरजंग रेजिडेंट डॉक्टर्स ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी:

सोनम वांगचुक मामले में सफदरजंग अस्पताल के आरडीए ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की; अस्पताल परिसर की सीलिंग और मरीजों की प्रभावित सेवाओं को लेकर जताया विरोध, चिकित्सा स्वायत्तता की रक्षा का किया आग्रह।

गुरुग्राम सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत, युवती गंभीर:

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर में दिल्ली के दो युवकों की मौत, एक युवती गंभीर; सोहना रोड के क्लब से फुटबॉल मैच देखकर वापस लौटते समय सेक्टर-९३ के पास हुआ हादसा।

हरियाणा में हेली एंबुलेंस सेवाओं का होगा विस्तार;

फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक सहित 5 जिलों के मेडिकल कॉलेजों के पास हेलीपैड होंगे अपग्रेड

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार परियोजना पर तेजी से चल रहा निर्माण कार्य;

मिलेनियम सिटी सेंटर, साइबर सिटी और द्वारका एक्सप्रेस-वे आपस में जुड़ेंगे

करनाल एसटीएफ का बड़ा एक्शन:

करनाल एसटीएफ ने थार गाड़ी में सवार ५ सक्रिय शूटरों को ५ विदेशी पिस्टल और कारतूसों के साथ किया गिरफ्तार; सिंगर दिलजीत दोसांझ के मैनेजर के घर पर फायरिंग मामले में भी थे शामिल।

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला:

सरकारी कर्मचारी सेवा के दौरान बदल सकेंगे अपना स्थायी पता, लेकिन नहीं बदलेगा होमटाउन; मानव संसाधन विभाग ने सभी विभागों के लिए जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश।

अम्बाला महेश नगर पुलिस की बड़ी सफलता:

4 दोपहिया वाहन चुराने वाला शातिर चोर 'बिच्छू' गिरफ्तार; कोर्ट ने भेजा जेल

अंबाला ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं संपन्न:

खो-खो में मुनरेहड़ी की बेटियां चमकीं; स्केटिंग और टेबल टेनिस में भी दिखा खिलाड़ियों का दम

अंबाला का मान:

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा में हासिल किया तीसरा स्थान; राज्यपाल ने किया सम्मानित

नमस्कार

Previous

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर वैज्ञानिक प्रहार: CAQM तैनात करेगा विषय विशेषज्ञ, ट्रैफिक, EV और उद्योगों के लिए बनेगा सख्त एक्शन प्लान

Next

मध्यप्रदेश की धरती पर निवेशकों का स्वागत : मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश