02/06/25

कांग्रेस अध्यक्ष खड्गे साहब तो पीटे हुए मोहरे हैं और पीटे हुए मोहरों से कभी कुछ पूछा नहीं जाता : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

आरएस अनेजा, 02 जून नई दिल्ली

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे के बयान कि प्रधानमंत्री को चुनाव प्रचार से पीछे हटना चाहिए पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड्गे जी से पूछ कर कोई काम नहीं करेंगे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि खड्गे साहब तो पीटे हुए मोहरे हैं और पीटे हुए मोहरों से कभी कुछ पूछा नहीं जाता। पूछा तो सफल व्यक्तियों से जाता है और प्रधानमंत्री जी अपने कार्यक्रम सही बना रहे हैं और सीधा जनता तक पहुंच रहे हैं ।

केजरीवाल पिट-पिटाकर वह नीचे पड़े हुए हैं और हर तरफ से रिजेक्ट है, फिर भी यह ऐसी बातें कर रहे हैं : अनिल विज

अरविंद केजरीवाल के भाजपा को करारा जवाब देने को लेकर दिए गए बयान पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि केजरीवाल की हिम्मत की वह दाद देते है क्योंकि पिट पिटाकर वह नीचे पड़े हुए हैं। हर तरफ से वह रिजेक्ट हुए है, दिल्ली से इन्हें निकालकर फैंक दिया गया है फिर भी यह ऐसी बातें कर रहे हैं। यदि कोई कसर रह गई है तो वह भी पूरी कर देंगे।

Previous

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को बधाई दी

Next

पाकिस्तान के टुकड़े होने ही है, पीओके व बलूचिस्तान में जो स्थिति है वह इस ओर ईशारा कर रही है : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज