04/06/25

कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी क्वालिटी भी बताए कि वो बारात वाले घोड़े हैं, लंगड़े घोड़े या जंगी घोड़े हैं : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

कांग्रेस समय में हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन हेराफेरी सर्विस कमीशन था, अब यह एचपीएससी है : मंत्री अनिल विज

संजय राउत को देश के संविधान का ज्ञान नहीं है, सत्र बुलाने की तय प्रक्रिया होती है : अनिल विज


अम्बाला/चंडीगढ़, 04 जून

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी द्वारा एक कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को कहने कि हमें रेस वाले घोड़ों को रेस में, बारात वाले घोड़े को बारात में व लंगड़े घोडों को घर बिठाना है पर तंज कसा है।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी अपने सारे कार्यकर्ताओं को अलग-अलग तरह का घोड़ा कह रहे हैं, कोई बारात का, रेस का या जंग का। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी भी क्वालिटी बताए कि ये बारात के घोड़े है, लंगड़े घोड़े या जंगी घोड़े हैं।


वहीं, कांग्रेस नेता सुरजेवाला के बयान की हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (एचपीएससी) अब हेराफेरी सर्विस कमीशन बन गया है पर प्रतिक्रिया देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि सुरजेवाला ठीक कह रहे है क्योंकि इनके (कांग्रेस) समय में यह हेराफेरी सर्विस कमिशन ही था अब यह एचपीएससी है।

संजय राउत को देश के संविधान का ज्ञान नहीं है, सत्र बुलाने की तय प्रक्रिया होती है : अनिल विज

संजय राऊत के बयान कि विशेष सत्र बुलाने के लिए हमें क्या अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के पास जाना पड़ेगा पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि संजय राउत को देश के संविधान का ज्ञान नहीं है। पहले सत्र बुलाए जाते थे तो क्या किसी विदेशी ताकत के कहने पर बुलाए जाते थे। इनकी भी सरकारें रहीं है, सत्र बुलाने की तय प्रक्रिया है। अब इनके दिलों दिमाग में ट्रंप ऐसे छा गए हैं जैसे ट्रंप के कहने से यह उठते हैं, ट्रंप के कहने से यह नहाते हैं व ट्रंप के कहने से ये खाना खाते हैं।


------------------------------------------------

Previous

तीन दिन बाद हरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 121 अंक उछला, इन स्टॉक्स में तेजी

Next

Meghalaya: मेघालय का 140 साल पुराना पुलिस स्टेशन बना चर्चा का केंद्र ; जानिए हवालात से कैफे तक का सफर!