कांग्रेस विदेशी पार्टी जिसका जन्म एक अंग्रेज ने किया था, इसलिए यह अंग्रेजों की औलाद है, भाजपा देसी पार्टी जो भारत की तरक्की के लिए काम करती है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

डीगढ़/अम्बाला, 5 अक्टूबर - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कोलंबिया में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरएसएस के खिलाफ दिए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस को अंग्रेजो की औलाद बताया। उन्होंने कहा राहुल गांधी को बुरी आदत है कि यह विदेशों में जाकर देश को कोसते हैं। भारत में प्रजातंत्र है और संविधान ने सबको बोलने का अधिकार दिया हुआ है, लेकिन आप यहां की धरती पर खड़े होकर सरकार की कमियां बताने के बजाय विदेशों में जाकर हिन्दुस्तान को क्यों नीचा दिखाते हो। विज ने कहा हमें गर्व है की हम आरएसएस से जुड़े लोग है। हमें राष्ट्रीयता, चरित्र निर्माण का मार्गदर्शन मिलता है। विज ने कहा की कांग्रेस को एक अंग्रेज एओ ह्युम ने पैदा किया था इसलिए आप अंग्रेज की औलाद हो। इंडियन नेशनल कांग्रेस एक विदेशी पार्टी है जिसका जन्म एक अंग्रेज ने किया था लेकिन भाजपा एक देसी पार्टी है जो दिन रात भारत की तरक्की के लिए काम करती है।

Previous

सुरजेवाला एक हताश कवि की तरह लग रहे हैं, वह वैसे गीत लिख रहे है जैसे कोई डिप्रेशन में लिख रहा हो : मंत्री अनिल विज

Next

विदेशों में जाकर भारत के खिलाफ बोलना ये तो राहुल गांधी की आदत है : ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज