शहीदी स्मारक के उद्घाटन हेतु 10 मई से पहले सिविल वर्क, आर्ट एवं एग्जीबिट व अन्य कार्य पूरे हों : डॉ. अमित अग्रवाल
आरएस अनेजा, अंबाला, 24 फरवरी
सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने सोमवार को अम्बाला दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर 22 एकड़ में करोड़ों रूपए की लागत से बनाए जा रहें 1857 आजादी की पहली लड़ाई के शहीदी स्मारक से सम्बधिंत निर्माण कार्यो का जायजा लिया।
इससे पहले निर्माण कार्यो से सम्बधिंत एजेन्सी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि 10 मई 2025 शहीदी स्मारक के उद्घाटन की अनुमानित तारीख को ध्यान में रखते हुए स्मारक से सम्बधिंत कार्य जैसे सिविल वर्क, आर्ट एवं एक्सीबीट व अन्य कार्यो को पूरा करना सुनिश्चित करें। इस मौके पर उनके साथ सूचना, जनसम्पर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग, उपायुक्त अजय सिंह तोमर व शहीदी स्मारक के निदेशक डॉ. कुलदीप सैनी मौजूद रहें।
आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बैठक के दौरान एजेन्डें में रखे बिन्दूओं बारे विस्तार से समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यो में तेजी लाने बारे सम्बधिंत एजेन्सियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि शहीदी स्मारक मे किए जा रहें निर्माण कार्यो के लिए रिवर्स चार्ट तैयार करें ताकि कार्यो की साप्ताहिक समीक्षा की जा सकें। उन्होंने कहा कि शहीदी स्मारक के अन्दर 1857 की क्रांति से जुड़ी घटनाओं को भी शार्ट फिल्में भी दर्शाया जाएगा, इसके लिए सम्बधिंत एजेन्सी के प्रतिनिधि 15 मार्च तक कम से कम 25 फिल्मों के रफ कट दिखाना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि म्यूजियम के अन्दर 1857 की क्रांति से जुड़ी जो पैनल लगाए जाने है उनके तहत 50 प्रतिशत कार्यो को 20 मार्च तक पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इतिहास से सम्बधिंत जो भी जानकारी दर्शाई जाएगी व इतिहासकारों की समिति के अनुमति के बिना न दर्शाई जाए। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक 4 मार्च को होनी प्रस्तावित हैं, इसके तहत आज समीक्षा बैठक के तहत जिन बिन्दूओं पर चर्चा करते हुए निर्देश दिए गए है उन्हें बेहतर समन्वय के साथ करें।
समीक्षा बैठक के तहत प्रैजेन्टेशन (पीपीटी) के माध्यम से शहीदी स्मारक से सम्बधिंत तमाम गतिविधियों एवं कार्यो की जानकारी हासिल करते हुए आयुक्त एवं सचिव ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 1857 की क्रांति और शहीदों की याद में यह भव्य स्मारक बनाया जा रहा है, जिससे आने वाली पीढिय़ों को प्रेरणा मिलेगी और उन्हें अपने क्रांतिकारी वीर शहीदों के जीवन के बारे में जानकारी मिल पायेगी। इसलिए शहीदी स्मारक से सम्बधिंत सभी कार्यो को बेहतर समन्वय के साथ करना हैं। उन्होंने समीक्षा बैठक के तहत सम्बधिंत एजेन्सियों के कार्यो से जुड़े जो समस्या एवं सुझाव थे उन्हें भी जाना।
आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बैठक के उपरान्त शहीदी स्मारक से सम्बधिंत कार्यो का जायजा लेते हुए जैसे गैलरी में जाकर वहां पर आर्ट वर्क से सम्बधिंत कार्यो बारे, पार्किंग कार्यो से सम्बध्ंिात कार्यो के साथ-साथ अन्य का भी जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने लिफ्ट में 12वी मंजिल पर जाकर उसकी वास्तविकता भी जांची, लिफ्ट 25 सैकेण्ड में 12वीं मंजिल पर पहुंची। उन्होंने इस दौरान भी लाईटिंग से सम्बधिंत कार्यो बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शहीदी स्मारक के निदेशक डॉ. कु लदीप सैनी ने यहां से जुड़े निर्माण कार्यो बारे आयुक्त एवं सचिव को विस्तार से जानकारी दी। उन्होनें कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सिविल वर्क से सम्बध्ंिात अधिकतर कार्य कर लिया हैं, आर्ट एण्ड एक्सीबीट वर्क से सम्बधिंत कार्यो में तेजी लाने के दृष्टिगत समय-समय पर एजेन्सी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाते हैं।
इस स्मारक में इंटरप्रीटेशन सैंटर, ओपन एयर थियेटर, म्यूजियम, ऑडिटोरियम, वाटर बॉडी एंड कनैक्टिंग ब्रिज, मेमोरियल टावर, अंडर ग्राउंड डबल बेसमैंट पार्किंग, इन्फोरमेशन सैंटर, हैलीपैड आदि का निर्माण के साथ-साथ फुड कोर्ट व अन्य कार्यो का अवलोकन किया।
इस मौके पर एसडीएम अम्बाला छावनी विनेश कुमार, लोक निर्माण विभाग से अधीक्षक अभियन्ता हरपाल सिंह, सीईओ जिला परिषद् गगनदीप सिंह, कार्यकारी अभियन्ता इलैक्ट्रीकल नवीन राठी, एजेन्सी से अभिन्यु, सिद्धार्थ ठाकुर के साथ-साथ अन्य एजेन्सी के प्रतिनिधि व अन्य अधिकारीगण मौजूद रहें।