मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर दीं शुभकामनाएं
एन.एस.बाछल, 11 मई, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देशवासियों और समस्त प्रतिभावान वैज्ञानिकों को 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' की शुभकामनाएं दीं हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत 'तकनीक' और 'नवाचार' के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है। आज का दिन, अपनी दूरदर्शिता से भारत को सामरिक और तकनीकी रूप से शक्तिशाली बनाने वाले सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के कौशल को नमन करने का दिन है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होगा।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Madhya Pardesh
Previous
प्रदेश ने चीतों को अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराकर बनाया परिवार का हिस्सा : मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश
Next