01/05/25

कैम्पस प्लेसमेंट शिविर एवं करियर काउंसलिंग का हुआ आयोजन

एन.एस. बाछल, 01 मई, जयपुर।

राज्य सरकार के कौशल,रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की वार्षिक कार्य-योजना वर्ष 2025-26 के क्रियान्वयन के तहत सभी वर्गों के आशार्थियों  के लिए उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, जयपुर द्वारा बुधवार को  कैम्पस प्लेसमेंट शिविर एवं करियर काउंसलिंग का आयोजन किया गया।

उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय जयपुर की उप निदेशक नवरेखा ने बताया कि कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में लगभग 407 बेरोजगार आशार्थियों ने भाग लिया एवं निजी संस्थानों ने 196 आशार्थियों का प्राथमिक चयन किया तथा 35 आशार्थियों का प्रशिक्षण हेतु चयन कर कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में कुल 231 आशार्थियों को लाभान्वित किया गया।

कैम्पस प्लेसमेंट शिविर एवं करियर काउंसलिंग में सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के 7 संस्थानों ने भाग लिया। जिला कौशल समन्वयक श्री गिरिराज सर्वैया, सीजीसी के उप क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी श्री अतुल कुमार सोनू, आईटीआई के सहायक निदेशक अनूप धारवाल, महिला रोजगार कार्यालय जयपुर के सहायक निदेशक हनुमान सहाय मीना आदि ने इस अवसर पर उपस्थित युवा आशार्थियों को रोजगार मार्गदर्शन एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की।

उक्त कैम्पस प्लेसमेंट शिविर में अविनाश कासलीवाल, चन्द्रभान चारण, रजनी गोयल एवं रजनीश खलवा आदि ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया ।

Previous

‘हर घर-हर खेत’ बिजली राज्य सरकार की प्राथमिकता- किसानों को वर्ष 2027 तक हर हाल में दिन में बिजली उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार

Next

लूणकरणसर का सहनीवाला उन्नत उद्यानिकी तकनीकी से बनेगा मिनी इजरायल- किसानों को मिलेगा लाभ