अम्बाला कोर्ट में गोलियां चली, पेशी पर आए युवक पर हुई फायरिंग
अम्बाला, 01 मार्च
शनिवार को अम्बाला शहर स्थित कोर्ट परिसर में पेशी भुगतने के लिए आए अमन सोनकर नामक युवक पर फायरिंग हो गई। काली स्कार्पियों में आए अपराधियों ने 2 से 3 राउंड गोलियां चलाई जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जिला पुलिस मामले में जांच कर रही है।
जांच कर रही पुलिस को मौके से खोल मिले हैं। फिलहाल पुलिस तफ्तीश कर अपराधियों कि धरपकड़ और पहचान में जुट गई गई है। कोर्ट परिसर के जिस गेट के पास ये गोली कांड हुआ था। जानकारी मिली है कि गाड़ी में सवार होकर दो युवक गाड़ी से उतरे जिनके हाथों में पिस्टल थी। उन्होंने एक के बाद एक तीन राउंड फायर किए। जांच में जुटी पुलिस ने मामले में छानबीन प्रारंभ कर दी है।
वहीं पुलिस ने मामले को लेकर व्यापक स्तर पर छानबीन प्रारंभ कर दी है। अमन किसी मामले में पेशी पर आया था और उसकी क्या रंजिश है यह जानने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी कहां से आए और फायरिंग के बाद कैसे फरार हुए इसकी भी जांच में पुलिस जुटी हुई है।