28/06/25

ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज से भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने मुलाकात की और उनका हालचाल जाना

अम्बाला/चंडीगढ़, 28 जून – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने मुलाकात की। किसान नेता चढूनी तथा उनके साथ आए अन्य किसान नेताओं ने श्री विज से मुलाकात करते हुए उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने उनके आवास पर पहुंचे गुरनाम सिंह चढूनी के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और विचार विमर्श किया। इस अवसर पर किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के पांव में फ्रैक्चर की जानकारी ली और कामना की कि वह जल्द स्वस्थ होकर जनकल्याण कार्यों में पुनः लगे।

चढूनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह जनसेवा में निरंतर जुटे रहते हैं जिससे समाज के विभिन्न वर्गों को निरंतर लाभ मिल भी रहा है और लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए उनके द्वारा विभिन्न बेहतरीन कदम भी उठाए गए है।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री अनिल विज जल्द ही स्वस्थ होंगे और उसी रफ्तार के साथ विभिन्न कल्याणकारी व विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाएंगे। किसान नेता का यह भी कहना था कि श्री विज के प्रदेश में ही नहीं बल्कि देश विदेश में चाहने वालों की बहुत बड़ी संख्या है इसलिए उन सभी की दुआओं के बल पर दोबारा से उसी अंदाज में श्री विज कार्य करते हुए नजर आएंगे।

इस अवसर पर उनके साथ अन्य किसान यूनियन नेता भी मौजूद रहे। 


---------------------------

Previous

अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद पार्टी करते नजर आए एयर इंडिया SATS के कर्मचारी, चार अफसरों से इस्तीफा मांगा

Next

India is the world's most ancient living civilization: PM