09/08/26

अंबाला: सुभाष नगर में तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 की शुरुआत; अंडर-11, 13 और 15 वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाए शानदार जौहर

अंबाला, 09 अगस्त (अन्‍नू): सुभाष नगर स्थित बैडमिंटन हॉल में शनिवार को तीन दिवसीय जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026 का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन अंडर-11, अंडर-13 और अंडर-15 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका वर्गों में कई रोमांचक मुकाबले खेले गए।

अंडर-11 बालक वर्ग: नित्यम की एकतरफा जीत

  • नित्यम बनाम रिधन: नित्यम ने रिधन चंडोक को 15-6, 15-2 से सीधे सेटों में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

  • अगले दौर में पहुंचे खिलाड़ी: क्रिदय देवान, अमय गर्ग, धीरजवीर, यश किलेदार, मनकीरत सिंह, ध्रुव और रणवीर बंडेल ने भी अपने-अपने मैच जीतकर अगले राउंड में जगह बनाई।

अंडर-13 बालिका वर्ग: सेजल का दबदबा, पीहू ने जीता 3 सेटों का मुकाबला

  • सेजल यादव ने प्रियंशी को 15-2, 15-2 से करारी शिकस्त दी।

  • पीहू बनाम आयाना: पीहू ने तीन सेट तक चले कड़े संघर्ष में आयाना को 15-6, 11-15, 15-5 से हराया।

  • अन्य विजेता: फ्रांसेस्का, आन्या, उदिति, मायरा शोरान, शनाया, रुहिका, खुसमीत, रहमत और रिशिका सिंह ने भी जीत दर्ज कर अगले दौर का टिकट कटाया। वहीं अनाया चौधरी और रुही सैनी को वॉकओवर से जीत मिली।

अंडर-15 बालक व बालिका वर्ग: तनिष्क और तकदीर का धमाकेदार प्रदर्शन

  • तनिष्क शर्मा की शानदार वापसी: बालक वर्ग के राउंड ऑफ 32 में तनिष्क शर्मा ने पहला सेट गंवाने के बाद जबरदस्त वापसी करते हुए शिवम ठाकुर को 9-15, 15-10, 15-13 से हराया।

  • लक्षित भगत का जलवा: लक्षित ने विवान ननानी को 15-9, 12-15, 15-7 से मात दी।

  • तकदीर ने लूटी वाहवाही: बालिका वर्ग के राउंड ऑफ 16 में तकदीर ने नेहाल बिष्ट को 8-15, 15-12, 18-16 से हराकर रोमांचक जीत हासिल की।

  • अन्य प्रमुख विजेता: बालक वर्ग से रुबल नैन, रणवीर शर्मा, आरव गोयल, शौर्य, अक्ष, कुश, आरित, निखिल, धनंजय, जसमनजोत, अर्चित, सिद्धार्थ व हारिश धूपर तथा बालिका वर्ग से अनन्या, नंदिनी, पावनी, वेदिका, प्रतिष्ठा, आरना और मेतांशी सैनी ने अगले दौर में जगह बनाई।

#AmbalaNews #DistrictBadmintonChampionship2026 #AmbalaSports #BadmintonTournament #SubhashNagarAmbala #DanikKhabar

Previous

दिल्ली: तेज रफ्तार मर्सिडीज कार ने मचाया तांडव; 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत, हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर का बेटा गिरफ्तार

Next

फतेहाबाद: फोरमोस्ट मेडिटेक का सोर्स कोड व गोपनीय डेटा चोरी कर हूबहू मेडिकल डिवाइस बनाने पर 6 पूर्व कर्मचारियों पर FIR; कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई