कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों के लिए ऐतिहासिक निर्णय पर मुख्यमंत्री का जताया आभार
चंडीगढ़, 05 मार्च (अभी) - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में रबी फसलों के औसत उत्पादन की सीमा में बढ़ोतरी करने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी और वे अपनी फसल का उचित लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
श्री राणा ने कहा कि यह निर्णय किसानों की आय बढ़ाने और उनकी फसलों के बेहतर विपणन की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से न केवल किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिलेगा, बल्कि हरियाणा को कृषि क्षेत्र में और अधिक मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। हाल ही में एमएसपी पर सभी फसलों की खरीद, न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने जैसे निर्णय सरकार की किसान हितैषी नीतियों को दर्शाते हैं।