08/04/25

थाना अम्बाला छावनी में दर्ज कबूतरबाजी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, फर्जी वीजा तैयार करने वाले उपकरण बरामद,

अम्बाला, 08 अप्रैल (अभी): अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक कार्य करने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान थाना अम्बाला छावनी में दर्ज कबूतरबाजी के मामले में मुकदमा नं0 10 दिनांक 09 जनवरी 2025 को धारा 316(2),318(4), 61बीएनएस के अन्तर्गत 07 अप्रैल 2025 को आर्थिक अपराध शाखा के पुलिस दल ने निरीक्षक ़ऋषि पाल के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी अजय कुमार निवासी गाँव हबीबपुर थाना पुराना साहला जिला गुरदासपुर पंजाब को गुरूग्राम से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार 02 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया। आरोपी अजय मुख्य आरोपी के साथ मिलकर फर्जी स्टीकर वीजे तैयार करता था। आरोपी से 02 मोबाइल, 03 पासपोर्ट, 01 पैनकार्ड, चैकबुक, पासपोर्ट क्वर कलरफुल पेपर पैकेट, सिल्वर प्लास्टिक शीट पैकेट, फोटो शीट पेपर, ट्राँसपेरट स्टीकर 01 पैकेट, क्लरफुल लैमिनेशन टेप, रियेक्टिव फाॅइल, सर्कट टूल किट, रूपये मैट्रो कार्ड, थिंक पैड लैपटाॅप, होलोग्राम सिल्वर शीट पैेकेट, होलोग्राम डिलायल कटर मशीन (प्रोजैक्टर) इत्यादि बरामद किए गए है। मामले की गहनता से जाँच जारी है। मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में एक आरोपी का पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।


      इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री तरूण निवासी कच्चा बाजार अम्बाला छावनी जिला अम्बाला ने 09 जनवरी 2025 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 03 जुलाई 2024 से 21 अक्तूबर 2024 के दौरान आरोपी अजय कुमार व अन्य ने विदेश भेजने के मामले में उससे 14 लाख 10 हजार रूपये की रकम हड़पने की धोखाधड़ी करने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

Previous

रक्त की पूर्ति केवल मानव शरीर से ही संभव है: उपायुक्त अजय सिंह तोमर

Next

थाना साइबर क्राइम अम्बाला में दर्ज साइबर ठगी के दो मामलों मेें चार आरोपियों को हिमाचल, चण्डीगढ़ व जोधपुर से किया गिरफ्तार