23/07/26

अंबाला: समाधान शिविर में नगराधीश अभिषेक गर्ग ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

अभिकान्त, 23 जुलाई, अंबाला- नगराधीश अभिषेक गर्ग ने समाधान शिविर में पंहुचे लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर समयबद्ध रूप से समाधान करने के निर्देश दिए। नगराधीश वीरवार को उपायुक्त कार्यालय में समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए लोगो की समस्याओं को सुन रहे थे।


उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर लोगों की समस्याओं का तय समय में समाधान करवाएं। उन्होंने इस मौके पर सम्बन्धित विभागों से आए अधिकारियों को भी कहा कि वह अपने विभाग से सम्बन्धित सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं बारें भी लोगों को जागरूक करें ताकि अधिक से अधिक लोग इन जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।


यह रहीं शिकायतें-


शिविर में वीटा कॉलोनी गांव धूलकोट निवासी सूर्या प्रसाद भटट अपने परिवार पहचान पत्र में से अपनी बेटी का शादी उपरांत नाम कटवाने की प्रार्थना को लेकर पंहुचे, ऐसी ही इंकम वेरीफिकेशन को लेकर अंबाला शहर काजीवाडा से हरिश कुमार व वीटा एनक्लैव से सुनील ने अपनी समस्या को रखा, जिनका मौके पर ही समाधान हो गया। इसी प्रकार से गांव सोहाना से बिमला देवी ने फैमिली आईडी में इंकम कम करवाने को लेकर, सविता देवी ने बिजली का बिल कम करवाने को लेकर व अन्य शिकायतें रखी गई। नगराधीश ने सभी शिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समाधान करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।


नगराधीश ने कहा कि उपायुक्त अजय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में जिलास्तर के साथ-साथ उपमण्डल स्तर पर भी समाधान शिविर लगाएं जा रहें है। ताकि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान किया जा सकें। यह शिविर सुबह 10 बजें से दोपहर 12 बजें तक आयोजित किए जा रहें है।


इस मौके पर जन-स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ अनुराग, बिजली विभाग के एसडीओ, लोकनिर्माण विभाग से जेई सिद्धार्थ, क्रीड विभाग से गौरव आहुजा, खादय एवं आपूर्ति विभाग से मनोज कालिया,पुलिस विभाग व अन्य विभागों अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

#AmbalaNews #SamadhanShivir #AbhishekGarg #AmbalaAdministration #FamilyID #CREED #HaryanaNews #BreakingNews #DanikKhabar

Previous

स्वच्छ पेयजल से समझौता स्वीकार नहीं; शिकायत निवारण में अंबाला प्रदेश में प्रथम: प्रधान सचिव पंकज यादव

Next

अंबाला: बोह PHC में अत्याधुनिक ECG मशीन शुरू; मरीज के मोबाइल पर मिनटों में पहुंचेगी रिपोर्ट