अम्बाला: 7 करोड़ की हेरोइन तस्करी मामले में सीआईए-1 की बड़ी कार्रवाई, एक और आरोपी गिरफ्तार
जे कुमार अम्बाला छावनी, 11 मार्च 2026: अम्बाला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे 'जीरो टॉलरेंस' अभियान के तहत सीआईए-1 की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। लगभग 7 करोड़ रुपये मूल्य की 1 किलोग्राम हेरोइन और 5.69 लाख रुपये की ड्रग मनी से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस ने छठे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ताजा गिरफ्तारी और आरोपी की पहचान सीआईए-1 के प्रभारी निरीक्षक हरजिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय कुमार (निवासी गांव उगाला, थाना बराड़ा, जिला अम्बाला) को दबोचा है। जांच में सामने आया कि संजय कुमार इस नशा तस्करी नेटवर्क का हिस्सा था और मादक पदार्थ बेचने (Retail Supply) का कार्य करता था। माननीय न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
मामले की पृष्ठभूमि: कैसे हुआ था खुलासा? इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ 21 मार्च 2025 को हुआ था, जब सीआईए-1 को सूचना मिली थी कि मुख्य आरोपी हीरा चावला दिल्ली से भारी मात्रा में हेरोइन लाकर अम्बाला में सप्लाई करने वाला है।
नाकाबंदी: पुलिस ने काली पलटन पुल (अम्बाला छावनी) के पास जाल बिछाया और संदिग्ध इग्निस गाड़ी (DL-14C-E-0180) को रोका।
बरामदगी: तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के नीचे से 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।
ड्रग मनी: मामले की गहन जांच के दौरान मुख्य सप्लायर लखन के घर की तलाशी ली गई, जहाँ से नशा बेचकर कमाई गई 5,69,000 रुपये की नकदी (Drugs Money) बरामद की गई थी।
अब तक की कुल कार्रवाई पुलिस इस अंतरराष्ट्रीय नशा नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। संजय कुमार की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक कुल 06 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। पुलिस का मानना है कि इन गिरफ्तारियों से जिले में हेरोइन की सप्लाई चेन को बड़ा झटका लगा है।
#AmbalaPolice #DrugBust #CIA1Ambala #SayNoToDrugs #HeroinSeized #CrimeUpdate #HaryanaPolice #ZeroTolerance #AntiNarcotics #DrugsMoneyRecovery