22/02/26

अम्बाला छावनी के सिविल अस्पताल ने रचा इतिहास, एक साथ चार स्टेंट डाल ऊर्जा मंत्री अनिल विज के भाई की हुई सफल 'मेगा' एंजियोप्लास्टी

अम्बाला, 22 फरवरी - हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के ड्रीम प्रोजेक्ट व उपचार की आधुनिक सुविधाओं से भरा अम्बाला छावनी का नागरिक अस्पताल अपने अच्छे इलाज और नई-नई सर्जरी के लिए जाना जाता है। वही इसी अस्पताल में बने हार्ट सेंटर ने एक और बड़ा कमाल कर दिखाया है जहां एक साथ एक मरीज के 4 स्टेंट डाले गए है, ये मरीज खुद ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भाई यानी राजिंदर विज है।

 

इस प्रक्रिया को करने वाले प्रसिद्ध कॉर्डियोलाजिस्ट डॉक्टर प्रताप कुमार ने बताया कि वैसे तो वह केरला में काम करते है लेकिन कई साल पहले अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में थे। उन्होंने बताया राजिंदर विज के ब्ल्ड वैसल्स में कैल्शियम भरा हुआ था जिसके लिए लगभग 3.5 घंटे की सर्जरी में 4 स्टेंट डाले गए जबकि हरियाणा के किसी भी सरकारी अस्पताल में ऐसा कभी नहीं हुआ और अच्छी बात तो ये रही कि स्टेंट डालने के कुछ ही घंटों के बाद राजिंदर विज ठीक हो गए और रात के समय ही डिस्चार्ज होकर अपने घर चले गए।

 

इस बारे में बताते हुए राजिंदर विज ने बताया कि उनके दिल नसों में कैल्शियम चला गया था जो बहुत खतरनाक होता है डॉक्टर ने उन्हें बायपास की सलाह दी थी लेकिन वे बायपास सर्जरी नहीं करवाना चाहते थे और जब उन्होंने इस बारे में डॉक्टर प्रताप से बात की तो उन्होंने एंजियोग्राफी की बात कही और एक समय निर्धारित करके इलाज की बात कही। जिसके बाद गत दिवस उन्होंने अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में बने हार्ट सेंटर में अपने एंजियोग्राफी कारवाई और डॉक्टर ने 4 स्टेंट डाले जिसके बाद वे कुछ ही घंटों में पहले की तरह नॉर्मल हो गए।

Previous

चंडीगढ़ में एथलेटिक्स का जलवा: सुखना लेक पर रेस वॉक संपन्न, अब अंतरराष्ट्रीय मैराथन की तैयारी

Next

अंबाला मंडल की बड़ी पहल: होली पर चलेंगी 20 स्पेशल ट्रेनें; 122 फेरों के साथ यात्रियों का सफर होगा आसान।