30/07/26

पलवल: पीएनबी के कृषि आउटरीच कार्यक्रम में 23 किसानों को वितरित किए 2.73 करोड़ रुपये के स्वीकृति पत्र

जे कुमार पलवल, 30 जुलाई 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा ग्रामीण स्व-रोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), पलवल में एक विशाल 'कृषि आउटरीच कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, बैंक की ऋण सुविधाओं और केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ एलडीएम दर्शन लाल भल्ला ने किया। उन्होंने बताया कि पीएनबी किसानों की आर्थिक उन्नति और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद 'पशु विज्ञान केंद्र पलवल' की प्रमुख डॉ. रेखा दहिया ने किसानों को वैज्ञानिक पशुपालन और प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग से आय बढ़ाने के गुरु सिखाए।

आरसेटी के निदेशक अशोक प्रियदर्शी ने संस्थान द्वारा दिए जाने वाले नि:शुल्क कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षणों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में शामिल लगभग 50 किसानों को पीएम सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा और अटल पेंशन योजना जैसी जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। इस दौरान विशेष अतिथियों द्वारा 23 पात्र किसानों को 2.73 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। अंत में पीएनबी मुख्य शाखा प्रमुख आनंद ने सभी उपस्थित अतिथियों और किसानों का धन्यवाद व्यक्त किया। palwalnews-pnb-agrioutreach-kisankalyan-haryananews-breakingnewspalwal-rseti

Previous

करनाल: 3 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल संजीव रंगे हाथों गिरफ्तार, दूसरा पुलिसकर्मी महादेव फरार; ACB की रेड से हड़कंप

Next

"नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को मिली वैश्विक पहचान : मध्यप्रदेश