हरियाणा के ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज से कृषि व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुलाकात कर उनका हालचाल जाना
अम्बाला, 29 जून –
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से आज उनके आवास पर हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुलाकात करते हुए उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न विषयों पर बातचीत भी हुई।
कृषि व पशुपालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने मंत्री अनिल विज के पांव में फ्रैक्चर की जानकारी की जानकारी ली और कामना की कि वह जल्द स्वस्थ होकर जनकल्याण कार्यों में लगे। उन्होंने मंत्री अनिल विज की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वो जनसेवा में निरंतर जुटे रहते हैं, उनकी कार्यशैली की बदौलत जनता में उनके प्रति अपार प्रेम है। इस दौरान मंत्री अनिल विज ने उनके आवास पर पहुंचे कृषि मंत्री का अभिवादन किया।
गौरतलब है कि ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज के पांव के अंगूठे में फ्रैक्चर के कारण चिकित्सकों ने उन्हें अभी कुछ और दिन आराम करने की सलाह दी है।
------------------------